Homeपाकुड़जनमन आवास में भी भ्रष्टाचार,राशि  निकल गई,आवास अबतक नहीं बना
Maqsood Alam
(News Head)

जनमन आवास में भी भ्रष्टाचार,राशि  निकल गई,आवास अबतक नहीं बना

ललन झा@समाचार चक्र

 अमड़ापाड़ा– जनमन आवास में भी भ्रष्टाचार की गंध आ रही है।  आदिम जनजाति स्पेसल आवास योजना में बिचौलिए हावी हैं। पहाड़िया ही पहाड़िया को शोषित कर रहा है। ताजातरीन मामला सिंगारसी पंचायत के गौरपाड़ा का सामने आया है। जानकारी मिली है कि लाभुक को झांसे में लेकर  बिचौलिया पैसे हजम कर गया है। गौरपाड़ा की एक महिला धरमी पहाड़िन, पति स्व सीता पहाड़िया के नाम जनमन आवास की स्वीकृति हुई थी। स्थल का भौतिक सत्यापन कर जिओ टैग भी किया गया था। इस प्रक्रिया में गाँव का ही एक व्यक्ति सोनिया पहाड़िया संलिप्त था।  जिओ टैग के बाद लाभुक धर्मी पहाड़िन के एसबीआई के खाता संख्या  32966642295 में आवास योजना की पहली क़िस्त आई।  तमाम जरूरी प्रक्रिया के बाद खाते में राशि  आने के साथ ही सोनिया पहाड़िया ने आवास निर्माण योजना के चयन में अपनी अहम भूमिका बताते हुए आवास बना देने के एवज में उक्त बैंक खाते से बीते साल  10 जनवरी 2025 को तीस हजार रुपये निकलवा लिया। लेकिन चयनित स्थल पर आज तक एक ईंट भी नहीं जोड़ी गई है।लाभुक धर्मी पहाड़िन लगातार  सोनिया पहाड़िया से आवास बनवा देने का आग्रह करती रही लेकिन नतीजा शून्य रहा। थक हारकर बृहस्पतिवार को लाभुक अमड़ापाड़ा प्रखंड कार्यालय पहुंची और बीडीओ से मामले की लिखित शिकायत की है।  इस संबंध में सिंगारसी पंचायत के मुखिया मोतीलाल पहाड़िया ने  बताया कि ऐसे व्यक्ति के विरुद्ध  कार्रवाई होनी चाहिए। इस तरह गरीबों के हक मारने वाले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं इस मामले बात करने पर बीडीओ प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि शिकायत प्राप्त हुआ है। जाँच कर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments