विज्ञापन

समाचार चक्र संवाददाता
पाकुड़। हजारीबाग में नाबालिग लड़की की हत्या मामले में बीजेपी ने सरकार को बदनाम करने का पुरजोर कोशिश की। धरना प्रदर्शन किया और झारखंड बंदी की बात तक कही गई और आखिरकार हत्यारा बीजेपी के ही कार्यकर्ता निकला। यह वही कार्यकर्ता हैं, जो घटना के बाद से ही पुलिस को गुमराह करता रहा और खुद हत्यारे को फांसी देने की मांग कर रहा था। अब वही भाजपा कार्यकर्ता हत्यारा निकला। झारखंड मुक्ति मोर्चा पाकुड़ जिला कमिटी का भाजपा से सवाल है कि क्या अब भाजपा भी उस हत्यारे को फांसी की सजा देने की मांग जारी रखेगी। यह बातें झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे ने कही। श्री चौबे शुक्रवार को झामुमो जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता में मीडिया कर्मियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने हजारीबाग कांड को लेकर कहा कि बच्ची की निर्मम हत्या करने वाला भाजपा का ही बूथ अध्यक्ष निकला। इस निंदनीय घटना की झामुमो कड़ी निंदा करती है और दोषी को फांसी की सजा की मांग करते है। उन्होंने कहा कि हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिग हत्याकांड में बीजेपी राज्य सरकार को बदनाम करने का काम कर रही थी। लेकिन भाजपा के ही बूथ कमेटी अध्यक्ष ने कांड को अंजाम देने का काम किया है। कहा कि हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुम्भा गांव में 13 वर्षीय नाबालिग बालिका की हत्या के मामले में पुलिस के द्वारा खुलासा हुआ है। इस मामले में मुख्य आरोपी भीम राम भाजपा का ही एक कार्यकर्ता हैं। जिसका भाजपा के बड़े नेताओं के साथ फोटो भी वायरल हुआ है। कहा कि रामनवमी जुलूस के दौरान बालिका लापता हो गई थी। अगले दिन उसका शव गांव के पास बांस की झाड़ी से बरामद किया गया। पोस्टमार्टम में क्रूर हत्या की पुष्टि हुई। एसआईटी जांच में खुलासा हुआ कि हत्या अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर नरबलि का हिस्सा था। लेकिन पुलिस को भी आरोपियों ने गुमराह कर भटकाने का काम किया है। आरोपी खुद फांसी की मांग कर रहा था और अभी फरार चल रहा है। पुलिस जल्द मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी कर कार्रवाई करेगी। मौके पर जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष राम सिंह टुडू, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड सचिव लखन हेंब्रम, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड उपाध्यक्ष मोबारक हुसैन,
विज्ञापन

विज्ञापन


