विज्ञापन

crime reporter
लिट्टीपाड़ा-थाना क्षेत्र के गांडोपारता गांव में गुरुवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है.पति ने पत्नी की हत्या पत्थर से कुचलकर अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार सुबह लगभग दस बजे बेसगा पहाड़िया गांव के समीप पहाड़ी नाला में मछली पकड़ने गया था और कुछ देर में अपनी पत्नी बेदी पहाड़ीन को भी यह कहकर बुलाया कि दोनों मिल जुलकर ज्यादा से ज्यादा मच्छली पकड़ेंगे।इधर पति के बुलावे पर जैसे ही पत्नी पहाड़ी नाला में मछली पकड़ने पानी में उतर रही थी,तभी पति उसे पत्थर से मारने लगा। तभी जान बचाकर वह घर की ओर भागने लगी।वहीं पहाड़ी में भागने के क्रम में पैर फिसल कर गिर गई और पति उसे पकड़ कर साड़ी से दोनो हाथ को बांध दिया और जमीन पर लेटा कर सर पर पत्थर से कुचलकर हत्या कर भाग गया।प्रत्यक्षदर्शी मवेशी चराने वाले युवाओं के अनुसार बेदी पहाड़ीन अपने पति से पैर पकड़ कर जान की भीख मांग रही थी और दो बच्चों का हवाला देकर गिड़गिड़ाती रही की मेरा जान मत मारो पर यमराज रूपी पति ने उसकी एक नही सुनी और पत्थर उठाकर सर पर पटक दिया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत घटना स्थल पर ही हो गई।बेदी पहाड़ीन अपने पीछे दो नन्हे-मुन्हे बालक को छोड़ गई।इधर थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के आपसी विवाद की वजह से पति बेसगा पहाड़िया ने अपने पत्नी की हत्या पत्थर से कुचलकर कर दिया है। घटना के पश्चात पति फरार हो गया। हत्यारा पति को जल्द ही पकड़ कर कानून के हवाले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन


