Homeपाकुड़विधायक ने गांवों का दौरा कर समस्याओं को सुना, एसआईआर को ले...
Maqsood Alam
(News Head)

विधायक ने गांवों का दौरा कर समस्याओं को सुना, एसआईआर को ले किया जागरूक

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने शनिवार को ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने सदर प्रखंड अंतर्गत झिकरहटी पश्चिम, उदय नारायणपुर एवं किस्मत कदमसर पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इन पंचायतों में आयोजित सभा में भी शामिल हुए और ग्रामीणों को संबोधित किया। निसात आलम ने ग्रामीणों का हाल-चाल पूछा और उनकी समस्याओं को जाना। इससे पहले विधायक निसात आलम का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। इनमें महिलाओं की बड़ी संख्या मौजूद थी। जिन्होंने विधायक निसात आलम को माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक निसात आलम ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है। ताकि आम जनता को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकें। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने समस्याओं से संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर हल निकालने की बात कही। उन्होंने मौजूद कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधियों को भी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। ताकि समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इस दौरान एसआईआर को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने एसआईआर के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए आम जनता को जागरूक किया। उन्होंने अपील किया कि यदि किसी भी दस्तावेज या सूची में नाम संबंधी कोई त्रुटि हो, तो उसे गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द सुधार कराएं। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष मंसारुल हक, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, मिरजाहन विश्वास, रामविलास महतो, मुखिया राजा, आबू ताहिर, सिराजुद्दीन शेख, अब्बास अली, डॉ ऐनुल हक, अनारूल शेख, जमीरुल अंसारी, मनिरूल शेख, सहिदुल शेख सहित कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments