Homeपाकुड़विधायक ने बांसलोई नदी पर 8.33 करोड़ की हाई लेवल ब्रिज की...
Maqsood Alam
(News Head)

विधायक ने बांसलोई नदी पर 8.33 करोड़ की हाई लेवल ब्रिज की रखी आधारशिला

नव निर्मित सीढ़ी घाट का भी किया उद्घाटन

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

ललन झा@समाचार चक्र
अमड़ापाड़ा। क्षेत्रीय विधायक हेमलाल मुर्मू ने बासलोय नदी पर बनने वाले 8.33 करोड़ रुपए के हाईलेवेल ब्रीज का शिलान्यास और दुर्गा मंदिर के पीछे बने सीढ़ी घाट का उद्घाटन नारियल फोड़कर व फीता काटकर किया। तदोपरांत विधायक श्री मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि 8.33 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल की मांग लंबे समय से की जा रही थी। अब इसे जमीन पर उतारा जा रहा है। इसके निर्माण से क्षेत्रवासी स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बहुआयामी विकास को गति मिल रहा है। सरकार तेजी से विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। विधायक ने कहा कि पुल निर्माण से न केवल क्षेत्र के गांवों के बीच संपर्क बेहतर होगा, बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी आसान हो जाएगी। अब लोगों को लंबी जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। समय और संसाधनों की बचत होगी। इस कार्यक्रम के पुर्व विधायक ने स्थानीय प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता से प्रखंड क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी भी ली तथा जनहित में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। इससे पूर्व अमड़ापाड़ा पहुँचने पर स्थानीय झामुमो कार्यकर्ताओं ने फतेहपुर मोड़ पर विधायक का भव्य स्वागत किया गया।
मौके पर पार्टी के युवा नेता विकास मूर्मू, प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हाँसदा, प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सचिव दिलीप मरांडी, प्रखंड उपाध्यक्ष कालीदास मुर्मू, लिट्टीपाड़ा प्रखंड उपाध्यक्ष रंजन साहा, जिला सदस्य नारायण भगत, संजीत भगत, मंटू भगत, फिलीप मुर्मू, प्रखंड संगठन सचिव रंजीत पंडित, प्रखंड सह सचिव संतोष भगत, प्रखंड कार्यालय सचिव दीपंकर भगत, संजय रजक, सुशील कुमार भगत, सरोज मंडल, भीमसेंट हेम्ब्रम, सुनील मरांडी, सुनील मुर्मू, मोहन किस्कू, सिकंदर किस्कू, नाजिर अंसारी, आरिफ अंसारी, अशोक हेम्ब्रम, कर्नेलियुस हेम्ब्रम, बेंजामिन मरांडी, भैरो मुर्मू, विनोद किस्कू सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक व ग्रामीण मौजूद थे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments