Homeपाकुड़लॉटरी बेचते पकड़ाया शमसाद, जेल
Maqsood Alam
(News Head)

लॉटरी बेचते पकड़ाया शमसाद, जेल

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

अमड़ापाड़ा। थाना क्षेत्र के पीपीएल मोड़ के निकट रविवार को स्थानीय पुलिस ने शमशाद अंसारी नामक एक व्यक्ति को अवैध लॉटरी बिक्री के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। निकटवर्ती महेशपुर थाना क्षेत्र के धनजोड़ी गांव निवासी शमसाद के कब्जे से पुलिस ने नागालैंड स्टेट लॉटरी के अलग-अलग ब्रांड के सत्तर और अठासी पीस अवैध लॉटरी के साथ-साथ 1160 रुपए नकद बरामद किया है। इस संबंध में 12 अप्रैल 2026 को लॉटरी रेगुलेसन एक्ट : 1998 के सुसंगत धाराओं के अधीन कांड संख्या-24/ 12 दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर वरिय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर छापेमारी दल का गठन कर किया गया है। टीम में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनुप रोशन भेंगरा, एएसआई काली प्रसाद साहा सहित आरक्षी बल शामिल थे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments