Homeपाकुड़डी.पी.एस पाकुड़ का सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025-26 में शत-प्रतिशत सफलता के साथ...
Maqsood Alam
(News Head)

डी.पी.एस पाकुड़ का सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025-26 में शत-प्रतिशत सफलता के साथ शानदार प्रदर्शन

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़-डीपीएस पाकुड़ के छात्रों ने इस वर्ष दसवीं (मैट्रिक) परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई।विद्यालय के दस छात्रों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर जिले में अपनी अलग पहचान बनाई।स्कूल प्रबंधन ने बताया कि इस सफलता के पीछे छात्रों की मेहनत,शिक्षकों का मार्गदर्शन और अभिभावकों का सहयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।डी.पी.एस के 10 वीं के अरमान शेख 93. 2 % अंक लाकर प्रथम स्थान  वहीं आयुष अग्रवाल और रौनक कुमार ने 91.4% तथा 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे।इसके अतिरिक्त सायन दास ( 89.8),श्रेयांशी गुप्ता ( 89.2 ),सूरज कुमार ( 88.2),शिवानी झाँ (88.2 ), मृगांको सरकार (87.8)अनन्या झाँ ( 86.6)अजित हांसदा (86.2) ने एक दूसरे को काँटे की टक्कर  देते हुए प्रथम दस में अपने नाम दर्ज़ किए.डी पी एस के माध्यमिक के अन्य सभी विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सराहनीय उपलब्धि हासिल की है. विद्यालय के निदेशक अरुणेंद्र कुमार ने बच्चों की सफलता पर सभी को बधाई दी। बच्चों के साथ ही साथ उन्होंने उनके गुरुजनों उनके परिजनों  को भी बधाई दी और आशा व्यक्त की कि सभी बच्चे अपने परिवार, विद्यालय और जिले साथ ही अपने देश का नाम भी रोशन करेंगे ।साथ ही उन्होंने बच्चों को समझते हुए कहा कि परीक्षा में प्राप्त अंक ज्ञान का एक प्रारंभिक मापदंड होते हैं और आगे की पढ़ाई या करियर के अवसरों के द्वार खोलते हैं, लेकिन अगर हम गहराई से देखें, तो सफलता में असली भूमिका मेहनत की होती है। मेहनत ही वह आधार है, जिस पर हम अपने सपनों की इमारत खड़ी करते हैं। कई ऐसे उदाहरण हैं, जहाँ कम अंक पाने वाले विद्यार्थी भी अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ निश्चय के बल पर जीवन में बहुत बड़ी सफलता हासिल करते हैं।विद्यालय के प्राचार्य जे के शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम डीपीएस पाकुड़ की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का प्रमाण है। उन्होंने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इसी तरह आगे भी वे उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments