Homeपाकुड़29 मेधावी छात्र-छात्राओं को उपायुक्त व एसपी ने किया सम्मानित
Maqsood Alam
(News Head)

29 मेधावी छात्र-छात्राओं को उपायुक्त व एसपी ने किया सम्मानित

प्रोजेक्ट परख 2.0 के तहत जिला स्तरीय समारोह,मेहनत, अनुशासन और संकल्प पर जोर

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़-प्रोजेक्ट परख 2.0 के अंतर्गत सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के 29 छात्र-छात्राओं को समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित जिला स्तरीय सम्मान समारोह में उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी एवं अपर समाहर्ता श्री जेम्स सुरीन द्वारा सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

परीक्षा जीवन के अवसरों के द्वार खोलती है”-एसपी

पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा केवल औपचारिकता नहीं,बल्कि जीवन में असीम संभावनाओं के द्वार खोलने का माध्यम है। आपकी हर ईमानदार कोशिश आपको सफलता के करीब ले जाती है और बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर करती है। उन्होंने कहा कि हर विद्यार्थी की परिस्थितियां अलग होती हैं, लेकिन सही शिक्षा, सकारात्मक माहौल, अभिभावकों का आशीर्वाद और गुरुजनों का मार्गदर्शन सफलता की राह तय करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए इन मूल्यों का होना अत्यंत आवश्यक है। आज का दिन आप सभी के लिए नई ऊर्जा और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने का अवसर है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को अति- आत्मविश्वास से बचने और निरंतर अध्ययन पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।

परिस्थितियों में हासिल सफलता के होते हैं विशेष मायने- उपायुक्त

उपायुक्त मनीष कुमार ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सफलता केवल अंकों से नहीं मापी जाती, बल्कि यह भी महत्वपूर्ण है कि छात्र ने किन परिस्थितियों और चुनौतियों का सामना करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। हर बच्चे की सफलता में उसके शिक्षकों,अभिभावकों और मार्गदर्शकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने कहा कि यदि किसी छात्र ने अपने अंकों में सुधार किया है, तो वह भी प्रशंसा का पात्र है। उपायुक्त ने विद्यार्थियों को कक्षा 11 में प्रवेश के साथ आने वाली चुनौतियों के प्रति सजग रहने की सलाह देते हुए कहा- नई कक्षा एक नई शुरुआत होती है,जहां मेहनत,अनुशासन और सही मार्गदर्शन ही सफलता दिलाते हैं। उन्होंने मोबाइल से दूरी बनाकर पढ़ाई पर ध्यान देने, अति-आत्मविश्वास से बचने और करियर का चयन अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुसार करने की सलाह दी। करियर में आगे बढ़ने के लिए हर सीढ़ी को समझदारी से पार करना जरूरी है। उपायुक्त ने अभिभावकों से भी अपील किया कि वे बच्चों को प्रोत्साहित करें और उनकी रुचि के अनुरूप आगे बढ़ने में सहयोग करें।इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती, अंचलाधिकारी पाकुड़ अरबिंद कुमार बेदिया, एडीपीओ पीयूष कुमार सहित अन्य अधिकारी, छात्र-छात्राएं,अभिभावक एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments