Homeपाकुड़महिला को मारपीट कर किया जख्मी, जेवर छीनने का भी आरोप
Maqsood Alam
(News Head)

महिला को मारपीट कर किया जख्मी, जेवर छीनने का भी आरोप

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कालिकापुर में असामाजिक तत्वों के द्वारा दो महिला के साथ मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कालिकापुर (बाघमारा) के रहने वाले अब्दुल बारी की पुत्री मुजकेरा खातून ने पुलिस से असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने और जान-माल की रक्षा करने की गुहार लगाई है। इस मामले में अनारुल शेख, हसन शेख, आजमाउल शेख, राहुल शेख (कालिकापुर), जानी शेख (मौलाना चौक), रेंटू शेख (कालिकापुर, बाघमारा), जुबाइल शेख (कालिकापुर), असिकुल शेख, अकिल शेख (मौलाना चौक) को आरोपी बनाया गया है। नगर थाना में दिए आवेदन में मुजकेरा खातून ने कहा है कि 14 अप्रैल की रात करीब 11:30 बजे घर में सभी सोए हुए थे। इसी दौरान टाली से बने घर के छत पर ईंटा फेंका गया। जिससे हम लोग डर गए और बाहर आकर देखा। लेकिन ईंटा किसने फेंका, कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद बकझक कर फिर से सो गए। अगले दिन बुधवार को सुबह करीब 7:00 बजे अचानक यही लोग लाठी-डंडा, चाकू और हंसुआ लेकर हमारे परिवार वालों पर हमला कर दिया। इन लोगों के हमले से मेरी बहन मीना खातून बुरी तरह जख्मी हो गई। मेरी बहन मीना खातून के सर पर हंसुआ से वार करने पर खून बहने लगा और बेहोश हो गई। अली हुसैन को भी बुरी तरह से पीटा गया। इन लोगों ने मुझे भी मारपीट कर जख्मी कर दिया और कान का दूल (जेवर) भी छीन लिया। आरोपियों को असामाजिक और बाहरी बताया गया है। आवेदन में यह हमला जान मारने की नीयत से किया गया हमला बताया है। घर की महिलाओं की इज्जत लूटने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया है। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments