Homeपाकुड़अंडर-19 वूमेंस क्रिकेट के पहले मुकाबले में धनबाद ने पाकुड़ व लोहरदगा...
Maqsood Alam
(News Head)

अंडर-19 वूमेंस क्रिकेट के पहले मुकाबले में धनबाद ने पाकुड़ व लोहरदगा ने रांची को हराया

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट वूमेंस अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के बी ग्रुप में शामिल चार टीमों के बीच पहला दो मुकाबला रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में शनिवार को खेला गया। यह आयोजन पाकुड़ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के देख-रेख में किया गया। पहला मुकाबला रांची और लोहरदगा टीम के बीच खेला गया। लोहरदगा ने रांची को 67 रनों से शिकस्त दी। वहीं दूसरे मुकाबले में अपना पहला मैच खेल रही पाकुड़ टीम को बड़ा झटका लगा। पाकुड़ टीम को धनबाद से 137 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। पहले मुकाबले में लोहरदगा ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 153 रन बनाएं। इसके जवाब में रांची की टीम महज 86 रनों के कुल योग पर पूरी टीम आउट हो गई। लोहरदगा की वैष्णवी ने 31 गेंद का सामना कर 36 रन बनाए और प्राची प्रसाद 31 गेंद में 31 रन बनाकर नॉट आउट रही। रांची टीम की कमजोर कड़ी अतिरिक्त रनों की बौछार रही। अतिरिक्त के रूप में रांची ने लोहरदगा के स्कोर बोर्ड में 43 रन जोड़ दिए। इसमें 39 वाइड और 2 नो बॉल भी शामिल रहा। इधर रांची की ओर से आकांक्षा टोप्पो ने 16 और रिद्धिमा गौतम ने 15 रनों का योगदान दिया। लोहरदगा टीम की वैष्णवी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने महत्वपूर्ण 36 रन बनाने के साथ-साथ तीन विकेट भी चटकाए। इधर पाकुड़ टीम के साथ टूर्नामेंट का पहला मैच खेल रही धनबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 180 रन बनाए। धनबाद टीम की बबली कुमारी ने शानदार 65 और कुमारी खुशी ने 46 रनों का योगदान दिया। जबकि पाकुड़ की टीम 11.2 ओवर में ही महज 43 रनों के कुल योग पर धराशाई हो गई। पाकुड़ टीम की ओर से एकमात्र बल्लेबाज रेवेका मुर्मू ने 21 रनों का योगदान दिया। धनबाद की टीम से शानदार 65 रन और 3 विकेट लेने वाली बबली कुमारी को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। इस मौके पर पाकुड़ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रणय तिवारी, रणवीर सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments