Homeपाकुड़देवराज हत्याकांड मामले में आरोपी डेनी सरकार गिरफ्तार
Maqsood Alam
(News Head)

देवराज हत्याकांड मामले में आरोपी डेनी सरकार गिरफ्तार

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

CRIME REPORTER

पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तलवाडांगा में चाकू घोंपकर हत्या मामले के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के नंदीपाड़ा, तलवाडांगा निवासी डेनी सरकार के रूप में हुई है। आरोपी डेनी सरकार की गिरफ्तारी को लेकर शनिवार को नगर थाना में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में डीएसपी अजय आर्यन मुख्य रूप से मौजूद थे। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी देते हुए डेनी सरकार की गिरफ्तारी के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि 4 मार्च को उस वक्त देवराज सरकार की हत्या की गई, जब पूरा शहर होली का जश्न मना रहे थे। इस मामले को लेकर देवराज की पत्नी लता सरकार के आवेदन पर पांच मार्च को कांड संख्या 36/26 दर्ज किया गया। कांड के त्वरित उद्भेदन को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। उसी दौरान छापेमारी में इस कांड के दो अभियुक्त खुदु मंडल एवं कृष्णा मिश्रा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इस मामले में आरोपी आशीष मंडल एवं महादेव कर्मकार को पूर्व में जेल भेजा जा चुका है। बता दें कि आशीष मंडल एवं महादेव कर्मकार ने न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। जबकि एक मुख्य आरोपी डेनी सरकार पुलिस गिरफ्तार से फरार चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डेनी सरकार को गिरफ्तार कर लिया है। इस कांड से जुड़े अन्य आरोपी की भी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। इस छापेमारी दल में नगर थाना प्रभारी अनिल गुप्ता, अनंत साह, पुअनि अभिषेक कुमार, पुअनि मिथुन रजक के अलावा अन्य शामिल थे। वहीं घटना से देवराज के परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा। यह घटना पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ था। अपराधियों ने देवराज सरकार की बेहद ही निर्ममता से उनके पिता के सामने ही हत्या कर दिया था। पुलिस ने मामले को चुनौती के रूप में लिया और आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई। पुलिस एक के बाद एक लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी कर सलाखों के पीछे भेजने में कामयाब हो रही है।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments