विज्ञापन

समाचार चक्र संवाददाता
पाकुड़-महिला सशक्तिकरण के नाम पर भाजपा 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ परिसीमन लाना चाहती है उपरोक्त बातें संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार,महिला जिला अध्यक्ष शहनाज बेगम एवं कांग्रेस नेत्री मंजुला हांसदा ने पत्रकारों से कही. महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने के साथ ही परिसीमन की प्रक्रिया को जोड़कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है।शहनाज बेगम ने कहा कि महिला आरक्षण का मुद्दा लंबे समय से लंबित है और इसे बिना किसी शर्त के तत्काल लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इसे परिसीमन से जोड़कर इसकी प्रक्रिया को और लंबा खींचना चाहती है, जिससे वास्तविक लाभ मिलने में देरी हो सकती है।
कांग्रेस का कहना है कि महिला सशक्तिकरण एक गंभीर सामाजिक और राजनीतिक विषय है,जिसे जटिल प्रक्रियाओं में उलझाकर आमजनता को भ्रमित नहीं किया जाना चाहिए। कांग्रेस ने मांग की कि सरकार स्पष्ट करे कि 33% आरक्षण कब और कैसे लागू होगा,और इसमें परिसीमन की क्या भूमिका होगी।कहा वर्तमान में 543 सीटे हैं इसपर भाजपा सरकार महिला सम्मान के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागु करना चाहिए.
विज्ञापन

विज्ञापन


