विज्ञापन

समाचार चक्र संवाददाता
विज्ञापन

विज्ञापन

पाकुड़-आईपीएल सीजन शुरू हुए लगभग एक माह हो चुके हैं. क्षेत्रों में सट्टा बाजार का काला खेल तेजी से फल-फूल रहा है। मोबाइल ऐप,ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और गुप्त नेटवर्क के जरिए युवा पीढ़ी तेजी से इस जाल में फंसती जा रही है। कम समय में अधिक पैसे कमाने के लालच में कई युवक अपनी जमा पूंजी तक गंवा रहे हैं,वहीं कई परिवार आर्थिक संकट में पहुंच गए हैं।सूत्रों के अनुसार शहर में सट्टेबाजी का नेटवर्क बुकी,एजेंट और ऑनलाइन पैनल के जरिए संचालित हो रहा है। मैच की हर गेंद,चौका, विकेट और यहां तक कि टॉस पर भी दांव लगाए जा रहे हैं। इस अवैध कारोबार में बुकी की भूमिका सबसे अहम मानी जाती है,जो सट्टेबाजों को जोड़ने,रेट तय करने और करोड़ों के लेन-देन को संचालित करने में मास्टर माइंड का काम करते हैं।बताया जाता है कि कई बुकी मोबाइल,व्हाट्सएप ग्रुप और गुप्त आईडी के माध्यम से सट्टे का नेटवर्क चला रहे हैं। युवा वर्ग रातों-रात अमीर बनने के सपने में इस दलदल में उतर रहा है,लेकिन नतीजा कर्ज,तनाव और बर्बादी के रूप में सामने आ रहा है।विशेषज्ञों का मानना है कि आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट के दौरान यह अवैध कारोबार चरम पर पहुंच जाता है।इसमें स्थानीय एजेंट बड़े नेटवर्क से जुड़े होते हैं,जो छोटे खिलाड़ियों से रकम लेकर बड़े बुकी तक पहुंचाते हैं।शहर के बुद्धिजीवियों ने प्रशासन से इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते इस काले खेल पर लगाम नहीं लगी तो युवा पीढ़ी का भविष्य अंधकारमय हो सकता है।
कैसे लगती सट्टा की बोली…
आईपीएल में हर गेंद पर लग रहा दांव,बुकी और एजेंट चला रहे गुप्त नेटवर्क,मोबाइल ऐप और ऑनलाइन पैनल बने माध्यम,
लालच में फंसकर बर्बाद हो रहे युवा.
प्रशासनिक कार्रवाई की उठ रही हैं मांग.
शहर के सफेदपोश गुप्त रूप से खेलवा रहे सट्टा का खेल…
सूत्रों की माने तो शहर के राजापाड़ा,हाटपाड़ा, बगानपाड़ा,मारवाड़ी टोला,कलिकापुर, अनपूर्णा कॉलोनी, श्यामनगर,तांतीपाड़ा, सिंधीपाड़ा सहित शहर के विभिन्न मोहल्लो के युवा पीढ़ी मोबाईल के माध्यम से सट्टा लगा रहे हैं. युवा लगातार अपने मोबाईल में टकटकी लगाए रहते हैं. कब कौन खिलाडी का किस ओर करवट बदलता हैं उसी हिसाब से बोली लगाई जाती हैं.पाकुड़ शहर में प्रतिदिन करोड़ों की बोली लगाई जाती हैं.बहरहाल ऐसे नेटवर्क पर लगाम लगाना बहुत आवश्यक हैं.

