Homeपाकुड़मैट्रिक परीक्षा परिणाम में अमड़ापाड़ा-बासमती की दो छात्रा व एक छात्र ने...
Maqsood Alam
(News Head)

मैट्रिक परीक्षा परिणाम में अमड़ापाड़ा-बासमती की दो छात्रा व एक छात्र ने डिस्ट्रिक्ट टॉप टू टेन में बनाई जगह      

 

 ललन झा@समाचार चक्र

अमड़ापाड़ा। मैट्रिक जैक बोर्ड: 2025-2026 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है। अमड़ापाड़ा स्थित आरके प्लस टू हाय स्कूल के तीन छात्र-छात्राओं { एक छात्र और दो छात्रा} ने डिस्ट्रिक टॉप टू टेन में स्थान बनाया है। तीनों मुख्यालय से बिल्कुल करीब बासमती गांव के विभिन्न टोलों के रहने वाले हैं। स्वीटी कुमारी , माला कुमारी और गउर मंडल ने मैट्रिक परीक्षा परिणाम क्रमशः 93.80, 93.60 और 93.20 अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता, समाज , स्कूल सहित संपूर्ण जिले का मान बढ़ाया है।

इन बच्चों के परिवारों में खुशी का माहौल है। क्षेत्र में इनकी प्रशंसा हो रही है। स्कूल के प्राचार्य चंदन कुमार ने भी अपने इन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है। स्वीटी व माला ने भविष्य में इंजीनियर और टोटो चालक के पुत्र गउर ने कलक्टर बन देश सेवा करने की प्रतिबद्धता जाहिर किया है। स्वीटी के पिता कौशल पंडित क्वैक हैं। मां गृहणी हैं। स्वीटी की दो बड़ी बहनें हैं, जो उच्चतर शिक्षा हासिल कर रही हैं। स्वीटी ने मैट्रिक परीक्षा परिणाम में 469 अंक पाया है जो 93.80 प्रतिशत है। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता सहित अपने शिक्षक हरिवंश देहरी को दिया है। वह पढ़-लिख कर इंजीनियर बन देश सेवा करना चाहती है। वहीं स्व किशोर पंडित की पुत्री माला कुमारी जिसने 468 अंक पाया है, जो 93.60 प्रतिशत है। माला की गृहणी मां अर्चना देवी ही बेटी के लिए सब कुछ हैं। माला ने भी आगे पढ़-लिखकर इंजीनियर बनने की ईक्षा जाहिर किया है। जबकि कुल 466 अंक और 93.20 प्रतिशत मार्क्स प्राप्त कर टोटो चालक मानिक मंडल के पुत्र गउर मंडल ने कलक्टर बनकर देश सेवा की ईक्षा जाहिर किया है। निहायत साधारण परिवार और तीन भाईयों में सबसे बड़ा गउर ने अपनी सफलता का आधार निरंतर मेहनत को बताया है। जबकि सक्सेस का श्रेय मां बुलू देवी तथा शिक्षक मुकेश मंडल और जिष्णु मंडल को दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments