विज्ञापन

सगर@समाचार चक्र
लिट्टीपाड़ा। मैट्रिक परीक्षा में लिट्टीपाड़ा की बेटी रितु कुमारी ने जिला टॉप टेन में स्थान हासिल कर माता-पिता का नाम रोशन किया है। रितु कुमारी ने 95.80 प्रतिशत अंक हासिल किया है। उन्होंने कुल 500 में 479 अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनकर प्रखंड सहित जिले का नाम रोशन किया है। उनके पिता पवन कुमार साह पेशे से किसान है और मां नीलम देवी गृहिणी है। अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता सहित अपने विद्यालय अपग्रेड हाई स्कूल तालपहाड़ी के शिक्षकों को दिया है। आगे चलकर रितु कुमारी आईएएस अधिकारी बनना चाहती है। उनके इस सफलता से माता-पिता काफी खुश नजर आ रहे हैं। पिता पवन कुमार साह ने बताया कि उनकी बेटी रितु कुमारी बचपन से ही मेधावी छात्रा रही है। अनुशासन रितु कुमारी के जीवन का मुख्य हिस्सा रहा है। इधर रितु कुमारी ने कहा कि वह आगे चलकर आईएएस अधिकारी बनना चाहती है। इसके लिए तैयारी भी शुरू कर चुकी है। परीक्षा के बाद से ही ऑनलाइन टिप्स लेना शुरू कर दी है। माता-पिता का भी यही सपना है कि उनकी बेटी आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करें।
विज्ञापन

विज्ञापन



