Homeपाकुड़हिरणपुर के छह छात्रों ने जिला टॉप टेन में बनाई जगह
Maqsood Alam
(News Head)

हिरणपुर के छह छात्रों ने जिला टॉप टेन में बनाई जगह

राधेश्याम@समाचार चक्र

हिरणपुर। जैक (झारखंड एकेडेमिक कॉउंसिल) ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 के परीक्षाफल में गुरुवार को जारी किया है। जिसमें जिला टॉप टेन में हिरणपुर प्रखंड के छात्रों का दबदबा रहा। जिला टॉप टेन में 6 विद्यार्थियों ने अपना परचम लहराया है।

अपग्रेड हाई स्कूल मोहनपुर की छात्रा रेय्या रेहान 94.60 प्रतिशत अंक लाकर जिले भर में चौथा स्थान हासिल की है। इनके पिता सरकारी शिक्षक है। रेय्या रेहान मेडिकल की पढ़ाई कर एक डॉक्टर बनना चाहती है।

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों को दिया है। वहीं अपग्रेड हाई स्कूल डांगापाड़ा के छात्र सुबोजित गोराई 94.4 प्रतिशत अंक लाकर कर जिले भर में पांचवां स्थान हासिल किया है। इनके पिता एक बिजनेसमैन हैं। सुबोजित जेपीएससी की तैयारी कर अफसर बनने की इच्छा जताया है। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षक को दिया है।

वहीं बड़तल्ला स्कूल की छात्रा धोवाडांगा निवासी राधा कुमारी ने 94.4 प्रतिशत अंक लाकर जिले में पांचवां स्थान हासिल किया है। इन्होंने अपनी भविष्य में आगे चलकर इंजीनियरिंग करना चाहती है। इसके अलावा वीरग्राम विद्यालय की पूनम कुमारी ने 468 अंक लाकर जिले भर में आठवां स्थान हासिल किया है।

वहीं प्लस टू उच्च विद्यालय हिरणपुर की अलीशा परवीन ने 467 अंक हासिल कर जिले भर में 9वें स्थान पर रही और प्लस टू उच्च विद्यालय हिरणपुर के अमित दा 466 अंक लाकर जिलेभर में दसवां अंक हासिल किया है। इन्होंने अपनी जिज्ञासा व भविष्य लोको पायलट बनने की आकांक्षा को बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments