Homeपाकुड़मैट्रिक में पाकुड़िया के छात्रों ने लहराया परचम, छह को टॉप टेन...
Maqsood Alam
(News Head)

मैट्रिक में पाकुड़िया के छात्रों ने लहराया परचम, छह को टॉप टेन में मिली जगह

विक्की@समाचार चक्र

पाकुड़िया। गुरुवार को प्रकाशित मैट्रिक परीक्षा परिणाम में जिला टॉप- 10 की सूची में पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के कुल छह छात्र-छात्राओं ने अव्वल अंक प्राप्त कर पाकुड़िया प्रखंड का नाम पूरे जिले में रोशन किया है। इनमें से उत्क्रमित कन्या उच्च विद्यालय पाकुड़िया की छात्रा ग्राम मोंगलाबांध निवासी आकृति वर्मा ने 95.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा रैंक हासिल की है।

आकृति ने उषा देवी सरस्वती शिशु मंदिर पाकुड़िया से प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की है। अपनी शानदार सफलता का श्रेय ट्यूशन शिक्षक प्रफुल्लों पाल, पिता शेखर वर्मा,माता बबीता वर्मा,दीदी पूजा कुमारी को दे रही है। आगे कॉमर्स विषय का अध्ययन कर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहती है। वहीं राजकीय कृत उच्च विद्यालय पाकुड़िया के छात्र पाकुड़िया निवासी आशीष राज 94.80प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा रैंक प्राप्त किया है। इसने भी प्राथमिक शिक्षा

उषा देवी सरस्वती शिशु मंदिर पाकुड़िया से प्राप्त की है,आगे चलकर सिविल सर्विस का नौकरी प्राप्त करने की इच्छा व्यक्त की है।वहीं राजकीय कृत उच्च विद्यालय पाकुड़िया के छात्र ग्राम मोंगलाबांध निवासी मोहित कुमार पाल ने 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवा रैंक प्राप्त किया है।

इसने प्राथमिक शिक्षा उषा देवी सरस्वती शिशु मंदिर पाकुड़िया से प्राप्त की है,आगे चलकर मोहित इंजीनियर बनना चाहता है। वहीं उत्क्रमित कन्या उच्च विद्यालय पाकुड़िया की छात्रा ग्राम पाकुड़िया निवासी अप्पी कुमारी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले भर में छठा अंक प्राप्त की है। आगे चलकर अप्पी इंजीनियर बनना चाहती है। वहीं राजकीय कृत उच्च विद्यालय पाकुड़िया के छात्र ग्राम पाकुड़िया निवासी सत्यम कुमार भगत ने 93.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नौवां रैंक प्राप्त किया है।

आगे चलकर सत्यम राजनीतिक बनना चाहता है। वहीं राजकीय कृत उच्च विद्यालय पाकुड़िया के छात्र मोंगलाबांध निवासी चंदन कुमार पाल ने 93.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले भर में नौवां अंक प्राप्त किया है। चंदन ने प्राथमिक शिक्षा उषा देवी सरस्वती शिशु मंदिर पाकुड़िया से प्राप्त की है। चंदन आगे चलकर इंजिनियर बनना चाहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments