Homeपाकुड़झामुमो जिला समिति की बैठक में दिग्गजों का जुटान, संगठन मजबूती और...
Maqsood Alam
(News Head)

झामुमो जिला समिति की बैठक में दिग्गजों का जुटान, संगठन मजबूती और एसआईआर पर खास चर्चा

एसआईआर के आड़ में राजनीतिक फायदा लेना चाहती है बीजेपी- झामुमो

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को रविंद्र भवन में आयोजित हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने किया।बैठक में मुख्य रूप से महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक मजबूती पर जोर दिया गया। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और आगामी जनगणना पर विस्तृत चर्चा की गई।विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक हालात में संगठन की जिम्मेदारी पहले से अधिक बढ़ गई है। उन्होंने बूथ, पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर पार्टी ढांचे को और सशक्त बनाने का निर्देश दिया। प्रो. स्टीफन मरांडी ने बीएलए- टू और बूथ समिति को और सक्रिय तथा धारदार बनाने पर जोर दिया। उनका कहना था कि एसआईआर में बीएलए टू की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। लोगों का नाम ना कटे, उनके सहयोग के लिए बूथ समिति मजबूती से डटा रहे। विधायक हेमलाल मुर्मू ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधित्व से भी जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। आदिवासी, मूलवासी, पिछड़े और वंचित समाज की सही गणना सुनिश्चित करना जरूरी है।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

ताकि उनके अधिकार सुरक्षित रह सके। आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी इस प्रक्रिया की आड़ में राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर सकती है। झामुमो नेताओं ने संकल्प लिया कि एसआईआर के नाम पर किसी भी लोकतांत्रिक अधिकार से जनता को वंचित नहीं होने दिया जाएगा।भाजपा के किसी भी षड्यंत्र को सफल नहीं होने दिया जाएगा। वाले दिनों में प्रखंड स्तर पर विशेष अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। ताकि वे मतदाता सूची, जनगणना और अन्य संवेदनशील मुद्दों पर लोगों को जागरूक कर सके।जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने कहा कि सभी प्रखंड समिति के पदाधिकारी यथा शीघ्र प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित कर बूथ समिति व प्रत्येक बूथ के लिए बीएलए टू को नियुक्त करते हुए उसकी सूची जिला समिति को सुपुर्द करें। ताकि बीएलए की सूची केंद्रीय कार्यालय को उपलब्ध कराया जा सके। आप सभी को पता है कि किस प्रकार से बिहार और बंगाल में लाखों की संख्या में वोटरों का नाम काटा गया। उन्हें मतदान से वंचित किया गया। इसलिए आप सभी कार्यकर्ता काफी सक्रियता से बूथ स्तर पर बीएलए के साथ निगरानी करते हुए गरीब आदिवासी मूलवासी को सहयोग करे। ताकि उनका नाम वोटर सूची में जुड़ा रहे। मौके पर जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, जिला सचिव माईकल मुर्मू, केंद्रीय समिति सदस्य श्याम यादव, केंद्रीय समिति सदस्य विकास मुर्मू, केंद्रीय समिति सदस्य सह युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सूनील टुडू, केंद्रीय समिति सदस्य निशा शबनम हांसदा, केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख, केंद्रीय समिति सदस्य मिथिलेश घोष, युवा मोर्चा के जिला सचिव अमित भगत, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेंब्रम, महिला मोर्चा जिला सचिव सुशीला देवी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष कदम रसूल, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दानियल किस्कू, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला सचिव सिद्दार्थ शंकर, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सचिव नूर आलम, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, सचिव राजेश सरकार, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हांसदा, प्रखंड सचिव जावेद आलम, अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा, सचिव जहीरूद्दीन मियां, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल उदूद, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, सचिव मैनुद्दीन अंसारी, जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां, जिला संगठन सचिव मुसलोद्दीन अंसारी, जिला सह सचिव तरुण मंडल, जिला सह सचिव लाल मोहम्मद, जिला सह सचिव जहूर आलम, जिला सह सचिव कुणाल अल्फ्रेड हेम्ब्रम, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुष्मिता मुर्मू, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रेजाउल हक, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दीपू मुर्मू, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सगीर अंसारी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रूहुल अमीन, युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष छोटूलाल भगत, जिला कार्यकारिणी सदस्य नारायण भगत, जिला कार्यकारिणी सदस्य मंटू भगत, अमड़ापाड़ा प्रखंड उपाध्यक्ष कालिदास मुर्मू, अमड़ापाड़ा प्रखंड उपाध्यक्ष थॉमस मुर्मू, लिट्टीपाड़ा प्रखंड उपाध्यक्ष रंजन साहा, लिट्टीपाड़ा प्रखंड उपाध्यक्ष जाकिर अंसारी, महेशपुर प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम, अब्दुल गनी, नसीम अहमद, सोनू आलम, विश्वजीत दास, अख्तर आलम, रंजीत पंडित, संतोष भगत, भीमसेंट हेम्ब्रम, संजय रजक, मोबारक हुसैन, मोसरर्फ हुसैन, आलमगीर आलम, दयानंद भगत, अन्ना हेम्ब्रम, गुड़िया कुमारी, मीना मुर्मू, मीना किस्कु, शीलवंती मुर्मू, उषाकिरण हांसदा, मथियास टुडू, सिकंदर किस्कू, अजित कुमार, राजीव कुमार, नाजिर अंसारी, नजरुल अंसारी सहित सैंकड़ों की संख्या में महिला व पुरूष कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments