Homeपाकुड़मनरेगा योजना में घोटाले की आशंका,सिंचाई कूप निर्माण में भारी अनियमितता!
Maqsood Alam
(News Head)

मनरेगा योजना में घोटाले की आशंका,सिंचाई कूप निर्माण में भारी अनियमितता!

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़-सदर ब्लॉक के संग्रामपुर पंचायत अंतर्गत सात लोखी नदी के समीप मनरेगा योजना से निर्माण कराये जा रहे दर्जनों सिंचाई कूप में भर्ष्टाचार का मामला सामने आया हैं. ग्रामीणों के अनुसार कूप निर्माण में निर्धारित दस इंच जोड़ाई की जगह मात्र पांच इंच जोड़ाई कर कार्य पूरा किया जा रहा है, जिससे सरकारी राशि के दुरुपयोग और घोटाले की आशंका गहरा गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। नियमों के अनुसार मजबूत और टिकाऊ निर्माण के लिए दस इंच जोड़ाई अनिवार्य है,लेकिन आधी मोटाई में ही काम कर योजना की राशि में बंदरबांट की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि मनरेगा के तहत हो रहे कार्यों की निगरानी नहीं होने से बिचौलिया,अभियंता,रोजगार सेवक और पंचायत सचिव द्वारा मनमानी कर रहे हैं।घटिया निर्माण के कारण सिंचाई कूप के जल्द क्षतिग्रस्त होने की आशंका है,जिससे किसानों को लाभ मिलने के बजाय नुकसान उठाना पड़ सकता है।ग्रामीणों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो मनरेगा जैसी महत्वाकांक्षी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती चली जाएगी.

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

ग्रामीणों की क्या है मांग—

:–निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए.
:–गुणवत्ता मानकों की जांच हो.

:–दोषी कर्मचारियों और बिचौलिया पर कार्रवाई हो

:–मनरेगा योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए

खुलेआम चल रहा लूट तंत्र :–

प्रखंड के संग्रामपुर, दादपुर,नवरोत्तमपुर, रामचंद्रपुर,जमशेरपुर,मदन मोहन पुर,मनिकापाड़ा आदि पंचायतों में मनरेगा योजना में खुलेआम लूट चल रहा है.मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है और ग्रामीण प्रशासन से पारदर्शी जांच की मांग कर रहे हैं।इधर इस मामले में पंचायत के मुखिया मुकेश माल पहाड़िया के मोबाईल से सम्पर्क किया गया तो सम्पर्क नहीं हो सका इस लिए उनका पक्ष नहीं रखा जा सका.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments