विज्ञापन

समाचार चक्र संवाददाता
पाकुड़-बड़हरवा ब्लॉक के बड़ा सोनाकड़ के मशहूर आलिम ए दिन जमीयत फ़लाह तालीमी के डायरेक्टर मौलाना असलम हक्कनी का कोलकाता के एक प्राइवेट मेडिकल कालेज में ईलाज के दौरान निधन हो गया.वे 48 वर्ष के थे उन्हें किडनी में स्टोन बताया जा रहा हैं.अचानक निधन की खबर सुनते ही पुरे शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके चाहने वालों, उलेमाओं और आमजन में गहरा दुख व्याप्त हो गया। उन्हें मंगलवार सुबह साढ़े बजे बड़ा सोनाकड़ के कब्रिस्तान में नम आंखों और भारी मन से सुपुर्द-ए-खाक किया गया।जनाजे की नमाज में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर मरहूम को आखिरी विदाई दी। जनाजे की नमाज उनके बड़े बेटे हाफ़िज़ अम्मार ने पढ़ाई.इस दौरान माहौल गमगीन रहा और हर आंख नम दिखी। लोगों ने मरहूम की मगफिरत और जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम की दुआ की।बताया जाता है कि दिवंगत आलिम-ए-दीन का समाज में विशेष सम्मान था। उन्होंने तालीम,समाजिक एकता और दीन की खिदमत में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।उलेमाओं और सामाजिक लोगों ने कहा कि मरहूम की सेवाएं और उनकी शिक्षाएं हमेशा लोगों को प्रेरित करती रहेंगी।जनाजे की नमाज में उमड़ी भीड़ ने उनके प्रति लोगों के प्रेम और सम्मान को दर्शाया।
विज्ञापन

विज्ञापन



