Homeपाकुड़उपायुक्त ने प्रखंड, अंचल, प्रकृति विहार व सीएचसी का किया निरीक्षण
Maqsood Alam
(News Head)

उपायुक्त ने प्रखंड, अंचल, प्रकृति विहार व सीएचसी का किया निरीक्षण

बीडीओ, सीएचसी प्रभारी व कोल कंपनी के अधिकारी को दिया जरूरी दिशा-निर्देश

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

ललन झा@समाचार चक्र

अमड़ापाड़ा। जिले की नवपदस्थापित उपायुक्त मेघा भारद्वाज अपने रूटीन इंस्पेक्सन के दौरान शनिवार को पहली दफा अमड़ापाड़ा पहुंचीं। वो सर्वप्रथम प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचीं। अपने दायित्व पर मुस्तैद बीडीओ प्रमोद कुमार गुप्ता ने पुष्पगुच्छ भेट कर उनका अभिनंदन किया। औपचारिकता निर्वहन के उपरांत उपायुक्त ने बीडीओ से प्रखंड में संचालित विकास योजनाओं की जानकारी लिया। जनहित में जारी विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। लंबित योजनाओं को ससमय पूरा कराने का निर्देश दिया। विकास योजनाओं में किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की बात भी कहा। इस दौरान सभी कर्मी उपस्थित थे। प्रखंड मुख्यालय के सभागार में जारी भारत की जनगणना : 2027 प्रशिक्षण कार्यक्रम में पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को जनगणना से संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश भी दिया।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

उपायुक्त ने पार्क प्रकृति विहार, डाकबंगला का किया अवलोकन और सीएचसी का भी किया निरीक्षण

प्रखंड कार्यालय के निरीक्षण के उपरांत डीसी श्रीमती भारद्वाज प्रकृति विहार पहुंचीं। प्रकृति विहार व डाककबंगला परिसर का निरीक्षण कर बीडीओ को इन्हें स्वक्ष रखने व कचरों के प्रबंधन का निर्देश दिया। पार्क स्थित हवामहल के क्षतिग्रस्त हिस्से को भी देखा और सुरक्षा मानकों पर विशेष ध्यान रखने की ताकीद किया। पार्क आने-जाने वालों अथवा पर्यटकों को हवा महल पर आने-जाने पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया ताकि कोई अप्रिय वारदात घटित न हो। पार्क को बेहतर बनाने व और अधिक विकसित करने की बात कहा। उपस्थित कर्मियों से भी विभिन्न जानकारी लिया। पार्क के हवामहल पर चढ़कर प्राकृतिक छटा को भी देखा। बासलोय नदी के सौंदर्य का भी अवलोकन किया। कुदरती सौंदर्य को सराहा। नदी तट की स्वक्षता पर पहल करने व पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए डीपीआर या प्रोजेक्ट तैयार कराने का डाईरेक्सन भी बीडीओ को दिया। फिर वो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फतेहपुर पहुंचीं। विभिन्न स्वास्थ्यकर्मियों से संबद्ध जानकारी प्राप्त किया। उपस्थित कर्मियों से रूबरू हुईं। दवा वितरण केंद्र, पंजीकरण स्थल, प्रसूति गृह, आईसीटीसी प्रयोगशाला, कोल्ड चैन, गंबूजिया मछली पालन केंद्र सहित अन्य यूनिट का मुआयना किया। मौजूद प्रभारी डॉ खालिद अहमद को जरूरी निर्देश दिया। उपायुक्त के समक्ष एक सुविधायुक्त हॉस्पिटल की सुविधा बहाल करने का आग्रह भी किया गया। उपायुक्त ने इस दौरान बीजीआर कोल कंपनी के उपस्थित अधिकारी संजय बेसरा को बाजार स्थित पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बेकार पड़े भवन को पुनः लोकहित में चिकित्सीय सुविधायुक्त बनाने की दिशा में पहल करने की बात भी कहा। इस दौरान डॉ शिवम, कनीय अभियंता सोहेल शेख, जयराज दास, डॉ. आनंद कुमार, डॉ. ब्रजेश आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments