Homeपाकुड़स्थानीय विधायक निशात अलाम का शहर में सघन दौरा,कहा क्षेत्र की तस्वीर...
Maqsood Alam
(News Head)

स्थानीय विधायक निशात अलाम का शहर में सघन दौरा,कहा क्षेत्र की तस्वीर बदलेंगे

:कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा छोड़ वार्ड पार्षद और उनके पति ने कांग्रेस का दामन थामा

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़-स्थानीय  विधायक निशात आलम शनिवार को शहर के विभिन्न मोहल्लों का सघन दौरा कर आमजनता की समस्याओं से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और आने वाले समय में इलाके की तस्वीर बदलने का काम किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सड़क, बिजली,पानी,शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर बेहतर बनाया जाएगा।दौरे के दौरान कई स्थानों पर लोगों ने जलजमाव, खराब सड़क,पेयजल संकट और अन्य समस्याओं को लेकर शिकायतें रखीं। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही उनकी पहली प्राथमिकता है और विकास कार्यों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी मिलकर क्षेत्र के विकास में भागीदार बनें।वहीं कांग्रेस के विचारधारा से प्रभावित होकर वार्ड पार्षद राबिया बीबी एवं उनके पति टोनी शेख ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्य्ता ग्रहण किया.इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि,कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। विधायक के इस दौरे से क्षेत्र में विकास को लेकर नई उम्मीद जगी है।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

कार्यक्रम में ये भी थे मौजूद….

जिला अध्यक्ष श्री कुमार सरकार, गुलाम अहमद, मनसारुल हक, शाहीन प्रवेज, असद हुसैन, शहनाज बेगम, आमिर हमजा, देबू विश्वास, कृष्णा यादव, असलम अंसारी, मीरजहान विश्वास, रामविलास महतो, मिठून मरांडी, सिराजुद्दीन शेख, डॉक्टर ऐनुल हक, मिलन शेख, प्यारुल ईस्लाम आदि मौजूद थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments