Homeपाकुड़आर्ट्स में 89.24, कॉमर्स में 98.24 व साइंस में 66.44 प्रतिशत छात्रों...
Maqsood Alam
(News Head)

आर्ट्स में 89.24, कॉमर्स में 98.24 व साइंस में 66.44 प्रतिशत छात्रों को मिली सफलता

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। इंटरमीडिएट के सभी संकाय का परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया। पाकुड़ जिले के लिए यह परिणाम मिला-जुला रहा। हालांकि पूरे राज्य की बात करें तो उस हिसाब से पाकुड़ जिले का परीक्षा परिणाम निराशाजनक ही कहा जा सकता है। पूरे राज्य में आर्ट्स में पाकुड़ जिला सबसे निचले पायदान पर रहा। कॉमर्स में चौथे और विज्ञान में 22 वें नंबर पर रहा। पाकुड़ जिले की बात करें तो कॉमर्स में जहां छात्रों ने बेहतर परिणाम लाया। वहीं विज्ञान में परीक्षा परिणाम थोड़ा निराशाजनक रहा। आर्ट का परिणाम भी अच्छा रहा। जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक आर्ट्स में 89.24 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की है। जबकि कॉमर्स में 98.24 प्रतिशत छात्रों को सफलता मिली है। वहीं विज्ञान में 66.44 प्रतिशत छात्रों को ही सफलता हाथ लगी है। आर्ट्स में 3616 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 3227 छात्रों को सफलता मिली है। प्रथम श्रेणी में 1498, द्वितीय श्रेणी में 1649 और तृतीय श्रेणी में 80 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि 389 छात्र फेल हुए हैं। इनका प्रतिशत 10.75 रहा है। कॉमर्स में 114 छात्रों में से 112 छात्रों ने सफलता अर्जित की है। कॉमर्स का परिणाम प्रतिशत 98.24 रहा। सिर्फ दो छात्र फेल हुए और फेल होने वाले छात्रों का प्रतिशत 1.75 रहा। कॉमर्स में 47 छात्र प्रथम श्रेणी और 65 छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इंटर साइंस की बात करें तो 748 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 66.44 प्रतिशत के हिसाब से 497 छात्रों को सफलता मिली है। जबकि 249 छात्र फेल हुए हैं। इनका प्रतिशत 33.28 रहा। इंटर साइंस में 390 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। जबकि 107 छात्र-छात्राएं द्वितीय श्रेणी में पास हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments