विज्ञापन

समाचार चक्र संवाददाता
पाकुड़-जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस कप्तान ने एक साथ दो-दो थाना,दो दो चेकपोस्ट एवं डायल 112 नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में पुलिस कप्तान अनुदीप सिंह ने विशेष रूप से डायल 112 पर प्राप्त शिकायतो का ससमय निष्पदित करने का निर्देश दिया.वहीं मुफसिल थाना और मालपहाड़ी ओपी थानों में दर्ज मामलों की स्थिति,लंबित कांडों की प्रगति,मालखाना,हाजत तथा रिकॉर्ड रजिस्टर की जांच की। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें और आम जनता के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखें।
विज्ञापन

विज्ञापन


चेकपोस्ट पर तैनात जवानों की कार्यप्रणाली का भी जायजा लिया गया। वाहन जांच की प्रक्रिया को सख्ती से पालन करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही रात के समय गश्ती को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।वहीं डायल 112 नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण करते हुए कप्तान ने कॉल रिस्पॉन्स सिस्टम,समय पर पुलिस पहुंच और शिकायतों के त्वरित निपटारे की व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में लोगों को तत्काल सहायता मिलना प्राथमिकता होनी चाहिए।निरीक्षण के दौरान पुलिस कप्तान ने साफ -सफाई, अनुशासन और पुलिस कर्मियों की उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया।

उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यशैली पारदर्शी और जनता के प्रति जवाबदेह होनी चाहिए।पुलिस कप्तान ने मुफसिल थाना क्षेत्र स्थित चाँदपुर चेक पोस्ट एवं मालपहाड़ी ओपी अंतर्गत पत्थरघट्टा चेकपोस्ट के जाँच के दौरान चेकपोस्ट पर उपस्थित दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया की चेकपोस्ट से गुजरने वाले सभी मालवाहक वाहनों का माइनिंग चालान एवं अन्य कागजातों का अच्छे से जाँच करेंगे एवं किसी भी परिस्थिति में अवैध खनिजो का परिवहन नहीं होने देंगे.इस मौके पर संबंधित थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।


