Homeपाकुड़असम,बंगाल और पाण्डेचेरी की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली जश्न की...
Maqsood Alam
(News Head)

असम,बंगाल और पाण्डेचेरी की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली जश्न की रैली

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

कोटालपोखर-असम,बंगाल और पाण्डेचेरी में चुनावी जीत की खुशी में भारतीय जनता पार्टी के कोटाल पोखर मंडल अध्यक्ष विकास भगत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया।कार्यकर्ताओं ने कोटालपोखर के शांति चौक से जुलुस निकाल कर थाना रोड दुर्गा मंदिर में समापन किया. कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर अपनी खुशी का इजहार किया।रैली के दौरान कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर झूमते नजर आए। एक-दूसरे को अबीर- गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी गई और मिठाइयां भी बांटी गईं। कार्यकर्ताओं के हाथों में पार्टी के झंडे लहरा रहे थे और “भारत माता की जय” व “भाजपा जिंदाबाद” जैसे नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।इस दौरान मंडल अध्यक्ष विकास भगत ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री की नीतियों की जीत है। उन्होंने कहा कि पार्टी आगे भी जनता के विकास और कल्याण के लिए निरंतर काम करती रहेगी।भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था और पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।मौके पर भाजपा नेता रंजीत कुमार साह,राजेश साह,प्रणव सिंह,गंगा घोष,जितेन्द्र सिंह,अशोक साह,सीमा देवी,तारुला देवी,सोनमुनि देवी,अनूप लाल रजक , बासुदेव कुमार,गौरंगों मंडल, पंकज गुप्ता आदि मौजूद थे.

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments