Homeपाकुड़विधायक निसात आलम की लोकप्रियता को खास बनाती है महिलाओं की मौजूदगी
Maqsood Alam
(News Head)

विधायक निसात आलम की लोकप्रियता को खास बनाती है महिलाओं की मौजूदगी

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

अबुल काशिम@प्रभात मंत्र
पाकुड़। घर की दहलीज लांघ कर राजनीति में उतरी विधायक निसात आलम आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। एक साधारण महिला की तरह जीवन जीने वाली विधायक निसात आलम जब राजनीति में उतरी, तब उनके सामने चुनौतियां हर तरफ मुंह बाए खड़ी थी। किसी के लिए भी यकीन करना मुश्किल था कि वे चुनौतियों से निपटने में कामयाब हो पाएंगी। जबकि निसात आलम राजनीति में ऊंचे ओहदे रखने वाले परिवार से आती थी। यह सबको पता था कि वह राजनीति के मंच पर खास पहचान बनाने वाले पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की धर्मपत्नी है। लेकिन राजनीति में कदम रखते ही अनायास ही उनकी लोकप्रियता से विपक्षी पार्टियों में खलबली मच गई। यह अवसर विधानसभा चुनाव का था, जब पहली बार में ही ऐतिहासिक जीत हासिल कर विपक्ष को हैरत में डाल दिया। एक बात तो माननी पड़ेगी कि निसात आलम की जीत में महिलाओं का बड़ा योगदान रहा है। यूं कहे कि महिलाओं के बीच उनकी लोकप्रियता चुनावी जीत का बड़ा हिस्सा रहा है। महिलाओं के बीच उनकी लोकप्रियता आज भी बरकरार है और यह दिन-ब-दिन बढ़ती नजर आ रही है। यूं कहे कि क्षेत्र भ्रमण या सभाओं में महिलाओं की मौजूदगी उनकी लोकप्रियता को खास बनाती है। आज कहीं भी क्षेत्र भ्रमण में निकलती है तो महिलाएं उनपर फूलों की बारिश करती नजर आ जाती है। फूल मालाओं से लाद दिया जाता है। यह अपनापन ही है, जो महिलाएं उनके पास आने में बिल्कुल भी हिचकती नहीं है। महिलाएं उन्हें इस तरह घेर लेती है, जैसे कोई अपना उनके बीच आ गई हो। महिलाएं अपनी स्थानीय भाषा में ना सिर्फ बातचीत के जरिए अपनी समस्याओं को रखती है, बल्कि थोड़ी हंसी-ठिठोली भी हो जाती है। इसी तरह का नजारा शनिवार को भी देखने को मिला, जब विधायक निसात आलम शहरी क्षेत्र में भ्रमण पर निकलीं। दरअसल निसात आलम नगर क्षेत्र के बल्लभपुर, कालिकापुर, पियादापुर सहित कई मुहल्लों में समस्याओं को जानने निकलीं थी। इस दौरान फूलों की बारिश करती महिलाओं की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। एक-दूसरे से लिपटकर कर खुब हंसी-ठिठोली भी की। इस दौरान महिलाओं ने मुहल्लों में जरुरतों को भी बताया। अपनी समस्याओं को उनके सामने रखा। इस दौरान निसात आलम ने सभा को भी संबोधित किया। उन्होंने महिलाओं को हर समस्याओं के समाधान का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास ही मेरी प्राथमिकता है। मेरी कोशिश है यहां स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत बने। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले। बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त हो। मैं आपकी हर समस्याओं को विधानसभा के पटल पर रखती हूं। प्रदेश में हमारे गठबंधन की सरकार है और यह सरकार लगातार आम जनता के हित में काम कर रही है। महिलाओं को सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता है। जिस पर लगातार काम हो रहे हैं। जेएसएलपीएस के जरिए महिलाओं को रोजगार से जोड़कर उन्हें सशक्त बनाया जा रहा है। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद उर्फ बकुल, प्रखंड अध्यक्ष मंसारुल हक, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शहनाज बेगम, ओबीसी जिला अध्यक्ष आमिर हमजा, देबू विश्वास, कृष्णा यादव, डॉ जोहरुल इस्लाम, असलोम अंसारी, मिरजाहन विश्वास, रामविलास महतो, वार्ड पार्षद मिथुन मरांडी, सिराजुद्दीन शेख, डॉ. ऐनुल हक, मिलन शेख आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments