विज्ञापन

CRIME REPORTER
पाकुड़। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखीनारायणपुर में सियार ने मां की गोद से उठाकर दो माह की मासुम बच्ची को अपना शिकार बना लिया। इतना ही नहीं, बच्ची को मारकर खाने के बाद सियार ने चार साल की एक और बच्ची को उठाकर ले जाने की भी कोशिश में जख्मी कर दिया। जो उसकी सगी बहन बहन है। यह दर्दनाक घटना शुक्रवार और शनिवार की रात करीब 3:00 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। इस घटना के बाद गांव में मातम छा गया है। घटना से बूरी तरह आहत बच्ची की मां मुसबेरा खातुन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। आस-पड़ोस के लोग, रिश्तेदार और ग्रामीण मां को ढांढस जरुर बंधा रहे हैं, पर मां दहाड़ मार-मार कर बिलख रही है और बार-बार बेसुध हो रही है। अफसोस इस बात की है कि सियार ने जिस तरह घटना को अंजाम दिया, मां को जरा सी भनक भी नहीं लगी। इसी बात का मलाल भी है। अगर थोड़ी सी भी भनक लगी होती तो शायद ये दिन देखने को नहीं मिलता। दूध मुंही बच्ची को आधी रात को मां की गोद से सियार घसीट ले गया। लेकिन मां को जरा भी पता नहीं चला। जब सियार दोबारा दूसरी बच्ची यानी मृत बच्ची की बहन को शिकार बनाने के लिए आई, बच्ची यास्मीन खातुन पर हमला कर दिया और बच्ची के चिल्लाने पर मां मुसबेरा खातुन जग गई, तब जाकर दूसरी बच्ची की जान बची। मां के जागने पर सियार बच्ची को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

कैसे हुई घटना
मिली जानकारी के मुताबिक अपनी तीन बच्चियों के साथ मां मुसबेरा खातुन हाल ही में लखीनारायणपुर अपनी मायके आई थी। पति रामचंद्रपुर गांव निवासी सामिरुल शेख बाहर काम करने गए हैं। शुक्रवार रात को सभी लोग खाना खाकर सो गए। देर रात को सियार ने बच्ची अफीफा खातून को उठा लिया और अपना शिकार बना लिया। तब तक भी किसी को भनक तक नहीं लगा। इसी बीच सियार दूसरी बच्ची चार साल की जस्मीन खातून को भी उठाकर ले जाने लगा। तभी चिल्लाने पर मां की नींद खुल गई और सियार को भगाया। जिससे उसकी जान बच गई। इसी दौरान मां की नजर दूसरी बच्ची पर पड़ी तो वह गायब मिली। इतनी रात को रोने बिलखने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद बच्ची की खोजबीन करने लगे। काफी देर तक खोजबीन के बाद एक झाड़ी में बच्ची के शरीर का कुछ हिस्सा दिखाई दिया। जिससे समझने में देर नहीं लगी कि बच्ची को सियार खा गया है। इससे मां दहाड़ मारकर रोने बिलखने लगी। इधर सुबह सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर पहुंचकर सारी जानकारी ली। घटना को लेकर गांव में मातम पसरा हुआ है।


