Homeपाकुड़मक्के के खेत से दो व्यक्ति का शव बरामद, नकली शराब के...
Maqsood Alam
(News Head)

मक्के के खेत से दो व्यक्ति का शव बरामद, नकली शराब के सेवन से मौत की आशंका

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

CRIME REPORTER

पाकुड़। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सितेशनगर गांव में मक्का के खेत से दो-दो व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना शनिवार शाम करीब 5:00 बजे के आसपास की है। मृतकों में 55 वर्षीय नूरुद्दीन शेख एवं 45 वर्षीय मोतीउर शेख शामिल है। दोनों के शव खेत में पड़े रहने की जानकारी तब मिल पाई, जब कुछ ग्रामीण अपने काम से खेत की तरफ गए थे। इसके बाद ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी गौरव कुमार के निर्देश पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। एएसआई लियाकत अंसारी घटनास्थल पर पहुंचकर अपने साथी पुलिस कर्मियों के साथ दोनों शव को मक्के के खेत से ग्रामीणों के सहयोग से बाहर लाया। इसके बाद पुलिस कागजी कार्रवाई में जुट गई। उधर खबर मिलते ही ग्रामीणों की काफी तादाद में भीड़ जुट गई। मक्के के खेत में शव मिलने को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। जितनी मुंह उतनी तरह की बातें हो रही थी। लोग चर्चा कर रहे थे कि दोनों व्यक्ति अक्सर ही शराब पीने के लिए खेत की ओर जाया करते थे। आज भी सुबह करीब 11:00 बजे के आसपास दोनों को खेत की ओर जाते देखा गया था। इसके बाद दोनों व्यक्ति घर नहीं लौटे। इसी बीच कुछ ग्रामीणों की नजर मक्के के खेत में पड़े दोनों के शव पर पड़ी। जिससे ग्रामीण अचंभित रह गए। पुलिस को सूचना दी गई और घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई। पुलिस को आशंका है कि अत्यधिक शराब पीने की वजह से दोनों की मौत हुई होगी। पुलिस नकली शराब पीने के कारण भी मौत होने के एंगल से भी जांच कर रही है। थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि सितेशनगर गांव में मक्के के खेत में दो व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। इनमें 55 वर्षीय नुरुद्दीन शेख एवं 45 वर्षीय मोतीउर शेख शामिल है। ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि दोनों शराबी थे। प्रतिदिन दोनों साथ में शराब पीने के लिए खेत की तरफ चले जाते थे। आज भी सुबह करीब 11:00 बजे दोनों साथ खेत की तरफ निकले थे। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया अत्यधिक शराब पीने या नकली शराब पीने की वजह से दोनों की मृत्यु होने की आशंका प्रतीत हो रहा है।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

परिजनों को सदमा, रो-रो कर बुरा हाल

घटना से परिजनों को सदमा लगा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक नूरुद्दीन शेख के 8 बच्चे हैं। उनकी पांच बेटियां और तीन बेटे हैं। नूरुद्दीन शेख राज मिस्त्री का काम करता था। जबकि मोतीउर शेख का एक बेटा और एक बेटी है। वह मजदूरी का काम करता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments