Homeपाकुड़महंगाई और नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका प्रधानमंत्री...
Maqsood Alam
(News Head)

महंगाई और नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

POLITICAL REPORTER

पाकुड़। झारखंड प्रदेश कमिटी के प्रभारी जमील अख्तर के निर्देश पर पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों,महंगाई एवं नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमिटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध जताया।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “मोदी सरकार होश में आओ”महंगाई पर रोक लगाओ के नारे भी लगाए.कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री कुमार सरकार ने कहा पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से हर वर्ग प्रभावित हो रहा है, जबकि नीट परीक्षा पेपर लीक जैसी घटनाओं से युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं को रोजगार और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था देने में विफल साबित हो रही है। छात्रों की मेहनत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जिससे देशभर के अभ्यर्थियों में भारी आक्रोश है।कार्यकर्ताओं ने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण लगाने,परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की हैं। पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट रही।मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मनसारुल हक,उपाध्यक्ष गुलाम अहमद,सेमीनुल ईस्लाम, पप्पू गंगवानी,प्रमोद डोकानिया, मुख़्तार हुसैन, शाहीन प्रवेज, आमिर हमजा, सेलिम हुसैन, कृष्णा यादव, रामविलास महतो, मिठून मरांडी, सेराजुद्दीन शेख, मोतिउर रहमान,डॉक्टर जोहरुल ईस्लाम,युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयुआई सहित काफ़ी संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद थे.

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments