विज्ञापन

ललन झा@समाचार चक्र
अमड़ापाड़ा। थाना क्षेत्र के बड़दाहा गांव के निकट इकड़ी नाले पर बीजीआर कोल कंपनी के निर्माणाधीन पुल के कार्यस्थल पर पचास लाख रुपए की लेवी/ रंगदारी मांगे जाने की सूचना मिली है। जानकारी मिली है कि लेवी भाकपा माओवादी और टीपीसी उग्रवादी संगठन के नाम पर मांगी गई है। घटना गत 14 मई की मध्य रात्रि की है। सूचना यह भी मिली है कि बड़दाहा के इकडी नाला के पास गत रात दो नकाबपोश बदमाश पहुंचे। वहां तैनात सुरक्षा गार्ड अथवा रात्रि प्रहरी मनोज मुर्मू को डरा-धमकाकर लेवी की पर्ची थमाई और उससे जबरन पढ़वाई गई। बदमाशों ने पैसा न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है।घटना की जानकारी मिलने पर 15 मई को एसआई पप्पू कुमार घटनास्थल और बीजीआर कैंप पहुंचे। सुरक्षाकर्मियों व कोल प्रबंधन से गहन पूछताछ किया। मामले को लेकर 16 मई को कोल प्रबंधन की लिखित शिकायत पर अमड़ापाड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अग्रेतर कार्रवाई हेतु पुलिस इस मामले की सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन

क्या कहते हैं एसडीपीओ–
इस मामले में सीडीपीओ महेशपुर विजय कुमार ने बताया कि बीजीआर कोल् कम्पनी के तरफ से आवेदन मिला है.मुकदमा दर्ज कर हर एंगल से जांच की जा रही है.


