विज्ञापन

समाचार चक्र संवाददाता
पाकुड़। कांग्रेस पार्टी में उदय लखमानी का कद एक बार फिर बढ़ा है। पार्टी ने उन्हें पाकुड़ जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष से लेकर प्रदेश महासचिव और प्रदेश कोऑर्डिनेटर जैसे पदों को संभालने के बाद अब पार्टी ने उन्हें पाकुड़ जिले का प्रभारी बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इधर राजनीतिक गलियारों में इसे उदय लखमानी की पार्टी के समर्पण की भावना का परिणाम बताया जा रहा है।ईमानदारी से संगठन के लिए काम करने का परिणाम बता रहे है। इधर लखमानी के पाकुड़ प्रभारी नियुक्त किए जाने से चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही है। उनके चाहने वाले घर पहुंच रहे हैं। यह सिलसिला लगातार जारी है। इधर सोमवार को भी उनके घर में चाहने वालों का तांता लगा रहा। घर पहुंच कर लोगों ने उन्हें बधाई दी। उन्हें माला पहनाकर स्वागत और सम्मानित किया और मिठाई भी खिलाई गई। उदय लखमानी को बधाई देने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी पप्पू गंगवानी, नवादा पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि कबीबुर रहमान, युवा कांग्रेसी सफीकुल शेख आदि शामिल थे। इस मौके पर लखमानी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष कमलेश महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, विधायक निसात आलम, कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम आदि का आभार जताया हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन



