Homeपाकुड़बकरीद पर्व पर सोशल मीडिया पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर
Maqsood Alam
(News Head)

बकरीद पर्व पर सोशल मीडिया पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

कोटालपोखर-आगामी बकरीद पर्व को लेकर शनिवार शाम करीब 3 बजे कोटालपोखर थाना प्रांगण में थाना प्रभारी पवन कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बरहरवा इंस्पेक्टर संतोष कुमार उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देता है, इसलिए सभी लोग इसे शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। साथ ही ऐसे किसी भी कार्य से बचने की अपील की गई,जिससे किसी अन्य समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचे।बैठक में जानकारी दी गई कि कोटालपोखर क्षेत्र के राजबाड़ी स्थित चौधरी मस्जिद,रहीम ताड़ मस्जिद सहित क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में बकरीद की नमाज सुबह लगभग 7 बजे से 7:30 बजे के बीच अदा की जाएगी।पुलिस प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों एवं सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। अभद्रता फैलाने अथवा माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संवेदनशील स्थानों, प्रमुख चौक-चौराहों तथा नमाज अदा किए जाने वाले स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।बैठक में क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए बाइक चालकों के लिए भी विशेष अपील की गई।प्रशासन ने कहा कि सभी वाहन चालक अपनी सुरक्षा को लेकर सजग रहें, बिना हेलमेट वाहन न चलाएं तथा बाइक पर दो से अधिक लोग सवार न हों। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन की नजर रहेगी और पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग आपसी सहयोग और सद्भाव के साथ पर्व मनाएं तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments