Homeपाकुड़कोटालपोखर के टैलेंट सर्च ट्यूशन सेंटर ने रचा इतिहास,इंटर साइंस में छात्रों...
Maqsood Alam
(News Head)

कोटालपोखर के टैलेंट सर्च ट्यूशन सेंटर ने रचा इतिहास,इंटर साइंस में छात्रों का शानदार प्रदर्शन

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़-साहेबगंज जिले के कोटालपोखर स्थित टैलेंट सर्च ट्यूशन सेंटर ने इस वर्ष इंटर साइंस परीक्षा में ऐतिहासिक परिणाम देकर शिक्षा जगत में अपनी अलग पहचान बना ली है। सेंटर के छात्रों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने माता-पिता और शिक्षकों का मान बढ़ाया, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम भी रोशन किया।सेंटर के मेधावी छात्र संजू कुमार साह ने 461 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया,जबकि आस्तिक घोष ने 457 अंक और बिक्रम भगत ने 435 अंक लाकर शानदार सफलता प्राप्त की।इसके अलावा कई छात्रों ने 400 से अधिक अंक हासिल कर सेंटर की गुणवत्ता को साबित किया।इस सफलता के पीछे सेंटर के डायरेक्टर वकील सर की अथक मेहनत, अनुशासन और छात्रों के प्रति समर्पण को सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है।उन्होंने सीमित संसाधनों में भी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर यह साबित कर दिया कि मेहनत और सही मार्गदर्शन से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।अभिभावकों का कहना है कि टैलेंट सर्च ट्यूशन सेंटर से पढ़कर हर वर्ष छात्र जिला टॉपर से लेकर स्कूल टॉपर तक बन रहे हैं। यही वजह है कि यह संस्थान आज विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच भरोसे का दूसरा नाम बन चुका है।सेंटर के डाइरेक्टर ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में भी बच्चों को बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन देकर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

टॉपर छात्रों को किया सम्मानित—

छात्रों की ऐतिहासिक सफलता पर सेंटर परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया,जहां सभी टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल देखने को मिला।डायरेक्टर वकील सर ने कहा कि बच्चों की मेहनत और अभिभावकों के विश्वास ने यह सफलता दिलाई है।आने वाले समय में भी सेंटर विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सही मार्गदर्शन देकर नई उपलब्धियों तक पहुंचाने का कार्य करता रहेगा।

कौन कौन हैं सेंटर के टॉपर,जिन्हें सम्मानित किया गया….

संजू कुमार साह,आस्तिक घोष,बिक्रम भगत,ज़ेबा खातून,सरजू साहा,अर्शी परवीन,खुर्शीदा खातून, आयुष कुमार,प्रिया कुमारी,रहनुमा खातून, यास्मीन खातून,मैनुद्दीन शेख,गोबिंद राजवार, इमदादुल हक़,सोहेल शेख,जेबियर मिंज,रिया भगत.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments