Homeपाकुड़ईद उल अज़हा को लेकर एसपी अनुदीप सिंह ने पुलिस पदाधिकारियों एवं...
Maqsood Alam
(News Head)

ईद उल अज़हा को लेकर एसपी अनुदीप सिंह ने पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को किया संबोधित

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़-आगामी ईद उल अज़हा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस केंद्र में पुलिस कप्तान अनुदीप सिंह ने पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस जवानों को सम्बोधित करते हुए जिम्मेवारी तय की गई.इस दौरान एसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने का निर्देश देते हुए कहा कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, गश्ती बढ़ाने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर बनाए रखने का निर्देश दिया।एसपी ने कहा कि पुलिस आमजनों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करे ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में लगातार मॉनिटरिंग करने एवं शांति समिति के सदस्यों के साथ संपर्क बनाए रखने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान जनता की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।सभी पुलिस कर्मी अनुशासन,संयम और सेवा भावना के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें।मौके पर थाना क्षेत्रों के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित थे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) का गठन,विधि व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई–

बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस कप्तान अनुदीप सिंह ने जिले के पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।एसपी ने कहा कि पर्व के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिले में क्विक रिस्पॉन्स टीम का गठन किया गया है। इस टीम को विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई एवं निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या अफवाह पर तत्काल नियंत्रण किया जा सके।उन्होंने कहा कि सभी पुलिस पदाधिकारी एवं जवान पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा लगातार गश्ती अभियान चलाया जाएगा।एसपी ने आम लोगों से भी पर्व को आपसी भाईचारा एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पाकुड़ कुमार गौरव,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महेशपुर विजय कुमार,नगर थाना प्रभारी, मुफ्फसिल थाना प्रभारी,मालपहाड़ी थाना प्रभारी, ट्रैफ़िक इंचार्ज, सहित जवान मौजूद थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments