Homeपाकुड़स्वागत समारोह में कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम का छलका दर्द
Maqsood Alam
(News Head)

स्वागत समारोह में कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम का छलका दर्द

कहा,पिता आलमगीर आलम के जेल जाने के बाद हम टूटने के कगार पर पहुँच गए थे.

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़-पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के स्वागत समारोह में कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम उस समय भावुक माहौल बन गया,जब मंच से संबोधित करते हुए तनवीर आलम की आंखें नम हो गईं।उन्होंने कहा कि उनके पिता आलमगीर आलम के जेल जाने के बाद पूरा परिवार मानसिक रूप से टूट गया था। एक समय ऐसा भी आया जब वे खुद टूटने के कगार पर पहुंच गए थे,लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनता ने चट्टान की तरह साथ खड़े रहकर उन्हें हिम्मत दी।तनवीर आलम ने भावुक स्वर में कहा,“मुश्किल वक्त में जिसने साथ दिया,उसे जिंदगी भर नहीं भूल सकता। हमारे कार्यकर्ता सिर्फ राजनीतिक साथी नहीं, बल्कि परिवार की तरह हैं।”स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। फूल-मालाओं एवं नारों के साथ आलमगीर आलम एवं तनवीर आलम का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। समर्थकों ने कहा कि कठिन परिस्थिति में भी तनवीर आलम ने हिम्मत नहीं हारी और जनता के बीच लगातार बने रहे।कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि आलम परिवार का क्षेत्र की राजनीति और समाजसेवा में लंबा योगदान रहा है। इसी वजह से आज भी लोगों का भरोसा और समर्थन उनके साथ मजबूती से जुड़ा हुआ है।समारोह के दौरान कई कार्यकर्ताओं की आंखें भी नम दिखीं। लोगों ने “हमारा नेता कैसा हो” जैसे नारों के साथ तनवीर आलम का हौसला बढ़ाया।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments