Homeपाकुड़सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी ने सीएसपी संचालकों व व्यवसायियों के...
Maqsood Alam
(News Head)

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी ने सीएसपी संचालकों व व्यवसायियों के साथ की बैठक

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

कोटालपोखर-क्षेत्र में बढ़ते अपराध और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से कोटालपोखर थाना प्रभारी पवन कुमार ने थाना परिसर में सीएसपी संचालकों, ज्वेलरी शॉप मालिकों एवं अन्य व्यवसायियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने व्यवसायियों को सुरक्षा संबंधी कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सीएसपी केंद्रों, आभूषण दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरे हमेशा चालू और क्रियाशील स्थिति में रहने चाहिए, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके।थाना प्रभारी ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि यदि कोई व्यक्ति हेलमेट पहनकर,नकाब लगाकर अथवा संदिग्ध तरीके से किसी प्रतिष्ठान में प्रवेश करता है तो उस पर पैनी नजर रखी जाए और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी जाए।उन्होंने कहा कि अपराधी अक्सर अपनी पहचान छिपाने के लिए इस प्रकार के तरीकों का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए सतर्कता बेहद जरूरी है।पवन कुमार ने व्यवसायियों से पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या घटना की जानकारी तुरंत थाना को दें,ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके और किसी भी आपराधिक घटना को रोका जा सके।बैठक में उपस्थित व्यवसायियों एवं सीएसपी संचालकों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस और आम लोगों के आपसी सहयोग से ही क्षेत्र को अपराधमुक्त और सुरक्षित बनाया जा सकता है.

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments