Homeपाकुड़संथाल परगना पुलिस ड्यूटी मीट-2026 में पाकुड़ का परचम, बना ओवरऑल डिस्ट्रिक्ट...
Maqsood Alam
(News Head)

संथाल परगना पुलिस ड्यूटी मीट-2026 में पाकुड़ का परचम, बना ओवरऑल डिस्ट्रिक्ट चैंपियन

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

मकसूद आलम

पाकुड़। संथाल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 में पाकुड़ पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रमंडल में अपनी प्रतिभा और पेशेवर दक्षता का लोहा मनवाया। तीन दिवसीय इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पाकुड़ जिला ने सभी छह जिलों को पीछे छोड़ते हुए ओवरऑल डिस्ट्रिक्ट चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

पुलिस केंद्र साहेबगंज में 10 से 12 जून 2026 तक आयोजित इस क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट में दुमका, पाकुड़, साहेबगंज, गोड्डा, जामताड़ा और देवघर जिलों के पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान फोरेंसिक साइंस, मेडिको-लीगल, क्राइम इन्वेस्टिगेशन, फिंगर प्रिंट, फोटोग्राफी, ऑब्जर्वेशन टेस्ट, पुलिस पोर्ट्रेट, कंप्यूटर अवेयरनेस तथा डॉग स्क्वाड टेस्ट समेत कुल दस विभिन्न इवेंट आयोजित किए गए।पाकुड़ जिले से 14 पुलिस प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और कई प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले को शीर्ष स्थान दिलाया। विशेष रूप से पुलिस निरीक्षक प्रयाग दास ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडिको-लीगल (ओरल) में प्रथम तथा क्राइम इन्वेस्टिगेशन, लॉ एंड रूल्स एंड कोर्ट जजमेंट्स प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं उन्हें ओवरऑल रेंज चैंपियन (व्यक्तिगत) श्रेणी में द्वितीय स्थान भी मिला।इसके अलावा आरक्षी राकेश कुमार सरकार ने ऑब्जर्वेशन टेस्ट में द्वितीय तथा पुलिस पोर्ट्रेट प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया। कंप्यूटर अवेयरनेस प्रतियोगिता में पिंटू कुमार साहा ने प्रथम और तोपेश कुमार मंडल ने तृतीय स्थान प्राप्त कर पाकुड़ का गौरव बढ़ाया। मेडिको-लीगल प्रतियोगिता में नागेंद्र कुमार ने भी तृतीय स्थान प्राप्त किया।यह उपलब्धि न केवल पाकुड़ पुलिस की पेशेवर दक्षता का प्रमाण है, बल्कि अपराध अनुसंधान, वैज्ञानिक जांच और आधुनिक पुलिसिंग के क्षेत्र में जिले की बढ़ती क्षमता को भी दर्शाती है। प्रतियोगिता में मिली इस ऐतिहासिक सफलता से पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है और इसे भविष्य में बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments