Homeपाकुड़कोटालपोखर के गुलाम रब्बानी अपनी मां के साथ उमरा के लिए रवाना,...
Maqsood Alam
(News Head)

कोटालपोखर के गुलाम रब्बानी अपनी मां के साथ उमरा के लिए रवाना, लोगों ने दी भावभीनी विदाई

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

कोटालपोखर। कोटालपोखर निवासी गुलाम रब्बानी पिता स्वर्गीय हसन ईमाम अपनी मां के साथ मंगलवार को सऊदी अरब में उमरा अदा करने के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों,परिजनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी और उनके लिए दुआएं कीं।विदाई के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि मक्का और मदीना की यह पवित्र यात्रा अल्लाह कबूल फरमाए,उन्हें स्वस्थ एवं सकुशल वापस लौटाए तथा उनकी सभी इबादतों को स्वीकार करे। इस मौके पर सभी ने उनके लिए अमन,खुशहाली और बरकत की दुआ की।
गुलाम रब्बानी ने विदाई देने पहुंचे सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पवित्र स्थलों पर क्षेत्र,राज्य और देश की तरक्की,अमन-चैन तथा सभी लोगों की खुशहाली के लिए विशेष दुआ करेंगे।विदाई के समय माहौल भावुक होने के साथ-साथ आध्यात्मिक उल्लास से भी भर गया। शुभचिंतकों ने उन्हें गले लगाकर शुभ यात्रा की कामना की और सुरक्षित वापसी के लिए दुआएं कीं।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments