Homeपाकुड़सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोटाल पोखर बाजार का निरीक्षण,बैंक,ज्वेलरी दुकान व पेट्रोल...
Maqsood Alam
(News Head)

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोटाल पोखर बाजार का निरीक्षण,बैंक,ज्वेलरी दुकान व पेट्रोल पंप का सुरक्षा ऑडिट

समाचार चक्र संवाददाता

कोटाल पोखर।थाना प्रभारी पवन कुमार ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कोटाल पोखर बाजार स्थित बैंक,ज्वेलरी शॉप,पेट्रोल पंप सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों का सुरक्षा ऑडिट किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था,सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता तथा अन्य सुरक्षा मानकों का जायजा लिया।थाना प्रभारी ने सभी प्रतिष्ठान संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक बैंक, ज्वेलरी दुकान,पेट्रोल पंप एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं तथा उन्हें नियमित रूप से चालू अवस्था में रखा जाए, ताकि किसी भी आपराधिक घटना की स्थिति में आरोपियों की पहचान आसानी से हो सके।उन्होंने कहा कि बाजार या आसपास किसी भी प्रकार का संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर उसकी सूचना तत्काल कोटाल पोखर थाना को दें।उन्होंने आम लोगों और व्यवसायियों से पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सतर्कता और जनसहभागिता से ही अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए इस तरह का निरीक्षण और सुरक्षा ऑडिट आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments