Homeपाकुड़झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जिला कमेटी गठित,सतनाम सिंह बने जिलाध्यक्ष
Maqsood Alam
(News Head)

झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जिला कमेटी गठित,सतनाम सिंह बने जिलाध्यक्ष

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़-झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (जेजेए) की पाकुड़ जिला इकाई की नई कमेटी का गठन सर्वसम्मति से कर दिया गया है।शहर के अग्रसेन मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित बैठक में जेजेए से जुड़े पत्रकारों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सतनाम सिंह को पाकुड़ जिला इकाई का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। वहीं शमशेर अहमद को जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक मुख्य रूप से जिला प्रभारी अरबिन्द ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

प्रेस की मजबूती पर दिया बल

कमेटी के विस्तार के तहत संगठन को मजबूती देने के लिए सर्वसम्मति से प्रीतम सिंह यादव और अभिषेक तिवारी को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही बलराम ठाकुर और यासिर अराफात को सचिव तथा मो० काजीरूल शेख को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। पत्रकारिता जगत में महिला सशक्तिकरण और भागीदारी को बढ़ावा देते हुए कार्यकारिणी सदस्य के रूप में ममता जायसवाल का चयन किया गया।

पत्रकारों के हितों की रक्षा हमारी प्राथमिकता: अरविंद ठाकुर

इस अवसर पर जिला प्रभारी अरबिन्द ठाकुर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा,”नई कमेटी से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। हमारा उद्देश्य जिले के हर छोटे-बड़े पत्रकार के हितों की रक्षा करना और उनके मान-सम्मान को अक्षुण्ण रखना है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह नई टीम पूरी निष्ठा और तत्परता से कार्य करेगी।

सभी साथियों का हृदय से आभार-सतनाम सिंह

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सतनाम सिंह ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए शीर्ष नेतृत्व और जिले के सभी पत्रकार साथियों के प्रति आभार जताते हुए कहा, संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूँगा। पाकुड़ जिले के सभी पत्रकारों को एकजुट रखना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहना ही मेरी प्राथमिकता होगी। इस सहयोग के लिए मैं सभी का हृदय से धन्यवाद करता हूँ।कमेटी गठन के इस महत्वपूर्ण मौके पर जिले के कई गणमान्य पत्रकार मौजूद थे, जिनमें मुख्य रूप से रविशंकर कुमार, गुंजन आनंद, मो कजरूल, बजरंग पंडित शेख, नंदलाल तूरी, मो इक़बाल, लव कुमार चौबे, संजय सिंह, नूरूल अंसारी, सूरज यादव, प्रशांत मंडल और बजरंग पंडित सहित कई अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे। सभी ने नई टीम को माला पहनाकर बधाई दी और एकजुटता का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments