Homeपाकुड़झगड़े के बाद पति-पत्नी ने मिलकर खाया जहर
Maqsood Alam
(News Head)

झगड़े के बाद पति-पत्नी ने मिलकर खाया जहर

पत्नी की हुई मौत,पति गम्भीर

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

crime reporter

हिरणपुर-विरग्राम गांव में गुरुवार की देरशाम हृदयविदारक घटना घट गई। जहां पति पत्नी के बीच जमकर झगड़ा हुई.इसके बाद पति -पत्नी ने मिलकर जहर खा लिया। जिससे गर्भवती पत्नी नूतन देवी (20) की मौत हो गई। वही पति अंकीम यादव (30) की हालात गम्भीर बनी हुई है। जिसका इलाज बंगाल के बासुमती, जंगीपुर स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर मृतका पत्नी का पुलिस की देखरेख में सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। मृतक के पिता पूर्व चौकीदार जगरनाथ यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते डेढ़ वर्ष पूर्व गोड्डा निवासी नूतन देवी के साथ पुत्र का शादी हुआ था। पुत्रवधु ने इस माह बीटी की प्रशिक्षण प्राप्त किया था।वही पुत्र ने बीएड , एमएससी किया था।परिवार में सभी हंसी खुशी से रह रहा था।देरशाम आठ बजे अपने घर मे ही किसी बात को लेकर पुत्र व पुत्रवधु के बीच जमकर झगड़ा हुआ।इसके बाद दोनों ने अपने कमरे को बंद कर साथ मिलकर जहर खा लिया। रात को घर के सदस्यों द्वारा कमरे को खोलने का प्रयास किया,नही खुलने पर तोड़कर अंदर घुसा व देखा कि दोनों बेहोशी अवस्था मे पड़ा हुआ है। इसे देख परिवार के सदस्यों द्वारा आननफानन में दोनों पति पत्नी को इलाज के लिए रात को सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां गम्भीर अवस्था देख चिकित्सको ने दोनों को बंगाल रेफर कर दिया। एम्बुलेंस से दोनों को इलाज के लिए बासमती जंगीपुर अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते मे ही पुत्रवधु की मौत हो गई।वही गम्भीर अवस्था मे रहे पुत्र को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। अभी भी स्थिति गम्भीर बनी हुई है। इस सम्बंध में थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि मृतका की पोस्टमार्टम करा ली गई है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments