Homeसाहिबगंजआजसू प्रखंड अध्यक्ष अंसार अली मिंटू ने किया रक्तदान, कहा रक्तदान महादान,...

आजसू प्रखंड अध्यक्ष अंसार अली मिंटू ने किया रक्तदान, कहा रक्तदान महादान, सभी को रक्तदान करने को किया आह्वान

समाचार चक्र की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

फोरोग अहसन@समाचार चक्र

साहेबगंज। बड़हरवा प्रखंड क्षेत्र के महाराजपुर की एक महिला को आजसू के प्रखंड अध्यक्ष अंसार अली उर्फ मिंटू ने पाकुड़ रक्त अधिकोष पहुंचकर रक्तदान किया। जानकारी के अनुसार उक्त महिला ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं, एवं उन्हें नियमित रक्त की आवश्यकता होती है। उक्त महिला को ओ पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता होने की सूचना पाकर आजसू प्रखंड अध्यक्ष ने तत्काल पाकुड़ पहुंचकर रक्तदान किया।

उन्होंने कहा कि रक्तदान करना मानवता की एक उत्कृष्ट सेवा में से एक है। इससे किसी की जीवन बच सकती है। इसलिए तमाम लोगों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। रक्तदान से न केवल रक्तशोधिता बढ़ती है, बल्कि यह सामाजिक सद्भावना और सहानुभूति की भावना को भी बढ़ाता है। यह एक ऐसा सामाजिक प्रयास है जो समृद्धि की दिशा में कदम बढ़ाता है।आपातकाल में, जब किसी को तत्काल रक्त की आवश्यकता होती है, तो रक्तदान जीवन का एक अद्वितीय उपहार हो सकता है। रक्तदान से न केवल व्यक्ति को बल्कि पूरे समुदाय को भी बचाव मिलता है।

मौके पर आजसू केंद्रीय समिति सदस्य अशोक घोष, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष असराउल शेख, युवा कार्यकर्ता फेका बाबू सहित अन्य मौजूद थे।

Meet Our Team

मकसूद आलम

एडिटर इन चीफ

गुंजन साहा

डेस्क हेड & एडमिन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments