Homeपाकुड़फुटबॉल के फाइनल मैच के साथ-साथ दर्शकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी...
Maqsood Alam
(News Head)

फुटबॉल के फाइनल मैच के साथ-साथ दर्शकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी उठाया लुत्फ

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़िया। आदिवासी हूल झारखंड क्लब अंगरगड़िया के तत्वाधान में बाहा पर्व के शुभ अवसर पर बुधवार को तीन दिवसीय फाइनल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मौके पर पहुंचे मुख्य अतिथि झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, पूर्व युवा प्रखंड अध्यक्ष मुनिराम मरांडी का क्लब के सदस्यों ने आदिवासी रिवाज से स्वागत किया। फाइनल मैच का उद्घाटन अतिथियों ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर एवं फुटबॉल में किक मारकर किया। फाइनल फुटबॉल मैच खास पाड़ा काका भाईपू और जमाय स्टार बंगाल टाइगर टीम के बीच खेला गया। इस दौरान हुए रोमांचक मुकाबले में खास पाड़ा काका भाईपू ने जमाय स्टार बंगाल टाइगर को दो गोल से हराकर जीत हासिल की। क्लब के अध्यक्ष बाबूराम हांसदा ने बताया कि तीन दिवसीय फाइनल फुटबॉल मैच में निकटवर्ती बंगाल एवं झारखंड की कुल 24 टीमें हिस्सा लिया। वहीं सचिव दानियल टुडू ने बताया कि टूर्नामेंट के फाइनल विजेता टीम को अतिथियों द्वारा 25 हजार रूपये एवं उपविजेता टीम को 20 हजार रुपए नकद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। वहीं सेमीफाइनल जीतनें वाली टीम को पांच पांच हजार रुपए सांत्वना पुरस्कार के रूप में दिया गया। फाइनल के उपरांत रात्रि में मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता आयोजित की गई है जिसमें पारंपरिक लांगड़े एनेच प्रतियोगिता किया गया। जिसमें विजेता को 5000 रुपए एवं उपविजेता को 3000 रुपए पुरस्कार स्वरूप दिया गया। मेला के दौरान विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में हूल झारखंड क्लब के सदस्यों की अहम भूमिका रही। मौके पर क्लब के अध्यक्ष, सचिव सहित हजारों दर्शक मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments