Homeपाकुड़पैदल चल रही बुजुर्ग महिला को अज्ञात हाइवा ने कुचला, मौत
Maqsood Alam
(News Head)

पैदल चल रही बुजुर्ग महिला को अज्ञात हाइवा ने कुचला, मौत

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव में मुख्य सड़क पर अज्ञात तेज रफ्तार हाइवा ने राह चलती 60 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। जिससे मौके पर ही महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे के आसपास की है। महिला को कुचलने के बाद चालक तेज रफ्तार से हाइवा लेकर भाग निकला। जिससे हाइवा पकड़ में आने से बच गया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोग जब-तक हाइवा को पकड़ने की कोशिश करते, तब तक हाइवा भाग चुकी थी। वहीं घटना के विरोध में आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। परिजनों के साथ सड़क पर बैठकर जमकर बवाल काटा। लोगों में घटना को लेकर जबर्दस्त नाराजगी देखी गई। इस दौरान अज्ञात हाइवा चालक और मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही थी। परिजनों के लिए मुआवजे की मांग भी किया जा रहा था। इधर घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन परिजन और स्थानीय लोग कुछ भी समझने को तैयार नहीं थे। परिजनों और स्थानीय लोगों की ओर से कार्रवाई और मुआवजा की मांग लगातार की जा रही थी। इस दौरान सड़क जाम की वजह से आवागमन बाधित हो गया। आवागमन बाधित होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

कैसे हुई घटना

मिली जानकारी के मुताबिक बरहाबाद की रहने वाली 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला शांति देवी किसी काम से पाकुड़ शहर आई थी। घर वापसी के लिए टोटो से बरहाबाद जा रही थी। वहीं टोटो चालक ने उन्हें केंदुआ गांव के पास उतार दिया। केंदुआ गांव में उतरने के बाद शांति देवी पैदल ही चलने लगी। इसी दौरान अमड़ापाड़ा की ओर से तेज गति से आ रही अज्ञात हाइवा ने कुचल दिया। जिससे महिला बुरी तरह जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़ी और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments