Homeपाकुड़वर्किंग जॉर्नलिष्ट ऑफ इंडिया के झारखंड प्रदेश संयोजक बने अनंत तिवारी
Maqsood Alam
(News Head)

वर्किंग जॉर्नलिष्ट ऑफ इंडिया के झारखंड प्रदेश संयोजक बने अनंत तिवारी

समाचार चक्र की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
Gunjan Saha
(Desk Head)

समाचार चक्र संवाददाता

विज्ञापन

Drona

ranchi/pakur-रांची के एचईसी सेक्टर थ्री स्थित एचईसी मजदूर संघ कार्यालय में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनरायण सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत किया गया।बैठक में सर्वसम्मति से पत्रकार युनियन का कार्य विस्तार को लेकर वर्किंग जॉर्नलिष्ट ऑफ इंडिया का झारखंड प्रदेश इकाई का संयोजक चयन करने का निर्णय लिया गया।
भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनरायण सिंह,प्रदेश संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार के देखरेख में वर्किंग जॉर्नलिष्ट ऑफ इंडिया का झारखंड स्तर पर हर एक जिला में संगठन विस्तार को लेकर साहेबगंज जिला निवासी अनंत तिवारी को प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया ।
नवनियुक्त प्रदेश संयोजक अनंत तिवारी ने कहा कि झारखंड के जितने भी देशभक्त पत्रकार है उन्हे एक मंच पर आने का आह्वान किया है। श्री तिवारी ने कहा कि राज्य में लगातार पत्रकारों की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है । ऐसे में एक मंच पर सभी पत्रकारों को आना आवश्यक है।उन्होने झारखंड के सभी देशभक्त पत्रकार को वर्किग जॉर्नलिष्ट ऑफ इंडिया के बैनर तले एकजुट होने का आग्रह किया ।
अंत में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनरायण सिंह ने झारखंड के नवनियुक्त संयोजक अनंत तिवारी को माला पहनाकर स्वागत किया। वही अनंत तिवारी ने प्रदेश संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार और प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह को बुके देकर अभिनंदन किया। मौके पर बीएमएस के प्रदेश संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार ने कहा कि यूनियन का संगठन विस्तार करते हुए वर्किंग जनरलिस्ट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचीव नरेंन्द्र भंडारी के निर्देश पर पत्रकार जगत में कार्य कुशलता देखते हुए झारखंड संथाल हूल एक्सप्रेस के प्रबंध संपादक अनंत तिवारी को राज्य के संयोजक पद पर नियुक्ति किया है,और आग्रह करते हुए कहा कि युनियन के कार्यकारिणी अध्यक्ष संजय उपाध्याय से सम्पर्क कर 24 जिले में संगठन का विस्तार करेंगे।मौके पर प्रदेश वित्त सचीव उदय कुमार, प्रांत कार्यालय मंत्री सुनिल कुमार पाण्डेय, किसान मोर्चा साहेबगंज जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह रांची संवाददाता मनोज प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments