Homeपाकुड़पचुवाड़ा नॉर्थ कोल ब्लॉक में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक खान सुरक्षा...
Maqsood Alam
(News Head)

पचुवाड़ा नॉर्थ कोल ब्लॉक में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। अमड़ापाड़ा के आलूबेड़ा में स्थित पचुवाड़ा नॉर्थ कोयला खदान में वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा 2024 बुधवार को बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। खदान के ही कैंप में डीजीएमएस और बीसीसीएल से आई निरीक्षण टीम का स्वागत स्थानीय संथाली नृत्य और सुरक्षा कर्मियों द्वारा मार्च पास्ट से किया गया। कार्यक्रम के शुरूआत में सुरक्षा झंडा का झंडोत्तोलन कर सुरक्षा शपथ ली गई तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान देश भर में खनन के क्षेत्र में जान गंवाने वाले खनिकों की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया। जिसके बाद देवल गांगुली (कंसल्टेंट, डब्लूबीपीडीसीएल) ने स्वागत भाषण से सभी अतिथियों का स्वागत किया। सुरक्षा को लेकर खदान के कर्मियों के द्वारा एक बेहतरीन नाटक का मंचन किया गया जो हास्यादपक होने के साथ साथ सुरक्षा का बेहतरीन संदेश देने का काम किया। जिसकी वहां उपस्थित सभी लोगों ने जमकर सराहना की। इस दौरान खदान में कार्य कर रहे सभी विभाग में सुरक्षा के साथ कार्य करने वाले तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी कर्मियों को उपहार देकर सम्मानित भी किया गया। मंच का संचालन अभिलाष कुमार पियूष के द्वारा किया गया। वहीं खदान का निरीक्षण डीजीएमएस सेंट्रल जोन से आए डॉ सागेश कुमार (डीएमएस) तथा बीसीसीएल से आए मोहन मुरारी (एजेंट) संजय सिंह (मैनेजर) रितेश कुमार (इंजीनियर ई एंड एम) अतुल कुमार (इंजीनियर एक्स्वेशन) बीसी बनर्जी (वर्कमैन इंस्पेक्टर) पीपी घोष (सर्वेयर) की टीम ने किया। जिन्होंने इस खदान में अपनाई जा रही सुरक्षा मानकों तथा कार्यशैली की सराहना की। मौके पर डब्लू बीपीडीसीएल के खान प्रबंधक महेश कुमार, सेफ्टी ऑफिसर सीके घोष, वेलफेयर ऑफिसर देवाशीष भुई तथा बीजीआर से गुर्रम रेड्डी, अनिल रेड्डी, पीवी शिवचंद्रा, चंद्रशेखर, मोहन रेड्डी, याकूब रेड्डी तथा अन्य मौजूद थे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments