Homeपाकुड़अजहर ने की पदयात्रा की शुरुआत, जमीन पर बैठ महिलाओं के साथ...
Maqsood Alam
(News Head)

अजहर ने की पदयात्रा की शुरुआत, जमीन पर बैठ महिलाओं के साथ की बीड़ी बनाने की कोशिश

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। आजसू युवा नेता अजहर इस्लाम ने गुरुवार को गरीबों के लिए अधिकार यात्रा की शुरुआत अपने आवास से रैली के रुप में की। इसके बाद पूरे जानकीनगर और चांचकी गांव का दौरा किया। अधिकार यात्रा में सैंकड़ों की संख्या में आजसू कार्यकर्ता शामिल हुए। जिलाध्यक्ष आलमगीर आलम के नेतृत्व में पदयात्रा देर शाम तक चला। पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने गरीबों की हकमारी नहीं चलेगी, गरीबों को अधिकार देना होगा के नारे लगाए। अजहर इस्लाम ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पदयात्रा गरीबों को उनका अधिकार दिलाने के लिए किया जा रहा है।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

आज जानकीनगर और चांचकी से शुरू हुआ है। पूरे पाकुड़ विधानसभा में पदयात्रा किया जाएगा। अजहर इस्लाम ने कहा कि अब गरीबों की हकमारी नहीं चलेगी। गरीबों को उनका अधिकार देकर रहेंगे। अजहर इस्लाम ने कहा कि पाकुड़ विधानसभा की गरीब जनता को नेताओं ने बहुत छलने का काम किया। गरीबों को लूटने का काम किया। गरीबों की सेवा का झूठा आश्वासन देकर अधिकारों से वंचित रखा गया। लेकिन अब अंतिम समय आ गया है। गरीबों को उनका अधिकार दिलाकर ही दम लेंगे। अजहर इस्लाम ने पदयात्रा में गरीब महिला बीड़ी मजदूरों से भी मिलें। महिला मजदूरों से मजदूरी और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।

महिलाओं के साथ बीड़ी बनाने का भी अभ्यास किया। महिला बीड़ी मजदूरों के साथ जमीन पर बैठकर बीड़ी बनाने की कोशिश की। बीड़ी मजदूरों के सुख-दुख को बांटे। अजहर इस्लाम का पहल ग्रामीणों को खुब भा गया और चर्चा का विषय बन गया। लोग अजहर इस्लाम की तारीफें कसने लगे। इसके बाद किसान, ट्रक चालक आदि से भी मुलाकात की।पदयात्रा में पूर्व मुखिया व वर्तमान मुखिया पति मुख्तार हुसैन आदि शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments