Homeपाकुड़होली मिलन समारोह पर बीडीओ और सीओ ने लगाया गुलाल
Maqsood Alam
(News Head)

होली मिलन समारोह पर बीडीओ और सीओ ने लगाया गुलाल

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

ललन झा @समाचार चक्र

अमड़ापाड़ा। रंगोत्सव होली यहां 14 तारीख-शुक्रवार को मनाया जाना है। हर साल की तरह इस साल भी इस त्योहार को यादगार बनाने के लिए प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बुद्धवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। बीडीओ प्रमोद कुमार गुप्ता, सीओ औसाफ़ अहमद खां, थाना इंचार्ज अनुप रोशन भेंगरा , बीपीओ अजय गुप्ता, मुखिया गयालाल देहरी, जेई सोहेल शेख आदि ने सभी प्रखंड सह अंचल के अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मियों को गुलाल लगाया। होली की शुभकामनाएं दीं। बड़े ही उत्सवी माहौल में इस पारंपरिक त्योहार का अभिनंदन किया। बीडीओ, सीओ और थाना इंचार्ज ने सबों से सौहार्दपूर्ण माहौल में संयमित हो पर्व के आनंद का अपील किया। कहा: यह पर्व भाईचारा, एकता, प्रेम और सहिष्णुता , शांति और सौहार्द का पैगाम देता है। ईर्ष्या-द्वेष को भुलाकर सब एक साथ रंग और गुलाल खेलना, गले मिलना ही होली है।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments