Homeपाकुड़जाली नोट मामले में जा चुका है जेल, अब बिजली कॉयेल चोरी...
Maqsood Alam
(News Head)

जाली नोट मामले में जा चुका है जेल, अब बिजली कॉयेल चोरी करते पकड़ाया

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। पाकुड़ बिजली ऑफिस से शनिवार की रात बिजली का कॉयेल चोरी करते एक चोर को रंग हाथ पकड़ लिया गया। नगर थाना की पुलिस ने रविवार को उसे जेल भेज दिया। कार्यपालक अभियंता शैलेंद्र बेसरा के लिखित आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी बबलू कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में 27 दिसंबर को थाना कांड संख्या 329/25 दर्ज किया गया है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 303 (2), 317 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अहमद अंसारी है। वह शहर के नया टोला आजाद नगर का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अहमद अंसारी पूर्व में भी एक संगीन मामले में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ नगर थाना में ही साल 2011 में जाली नोट के मामले में केस दर्ज हुआ था। उस समय थाना कांड संख्या 43/2011 दर्ज किया गया था। आरोपी अहमद अंसारी को जाली नोट के केस में जेल भेजा गया था।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments