Homeपाकुड़कांग्रेस का झंडा फहरा कर मनाया 140वां स्थापना दिवस
Maqsood Alam
(News Head)

कांग्रेस का झंडा फहरा कर मनाया 140वां स्थापना दिवस

समाचार चक्र संवाददाता

महेशपुर। प्रखंड के घनश्यामपुर गांव स्थित प्रखंड कांग्रेस कार्यालय महेशपुर में प्रखंड अध्यक्ष कलीमुद्दीन शेख के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का झंडा फहरा कर 140वां स्थापना दिवस मनाया गया। प्रखंड अध्यक्ष कलीमुद्दीन शेख ने प्रत्येक पंचायत अध्यक्षों को अपने-अपने घरों में झंडा फहराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 28 दिसंबर एक ऐतिहासिक दिन पर हम सब यहां भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस मानाने के लिए एक जुट हुईं हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना 28 दिसंबर 1885 को मुंबई में गोकुल दास, तेजपात संस्कृत महाविद्यालय में देश के 72 प्रतिनिधियों द्वारा की गई है। कांग्रेस का वह संगठन था। जिसमें महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, सरदार बल्लभ पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद, सरोजिनी नायडू, जैसे महान नेताओं के नेतृत्व में देश को एकजुट किया। साथ ही ब्रिटिश के शासन के आजाद दिलाने के लिए संघर्ष किया। जिसका परिणाम स्वरूप 15 अगस्त 1947 को देश को आजादी मिली। कांग्रेस का विचार धारा सत्य, अहिंसा और धर्म निरपेक्षता और समानता के स्तंभों पर टिका है। कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीबों दलितों, किसानों, छात्र, और मध्यम वर्ग को के हितों के लिए खड़ी हैं।इस गौरवशाली अवसर पर हम आपने महान नेताओं का बलिदान को याद करते है। हम इस भावना के साथ देश के लिए काम करते रहेंगे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष आर्नेस्ट हांसदा, जिला सचिव मो. महबूब आलम, जिला महिला सचिव रेखा रानी मालतो, प्रखंड उपाध्यक्ष सुधांशु मंडल, प्रखंड कमिटी मंडल अध्यक्ष नजरूल शेख़,सिटू शेख़, मुजफ्फर शेख़, सुनिता मरांडी,मोहन कुमार तिवारी, नारायण रविदास,सानु शेख़, राफिउल शेख़, वासिम आकरम, मिडिया प्रभारी सह, प्रखंड उपाध्यक्ष शैलेन मुर्मू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments